{"_id":"66ea128bc4eea979e3098394","slug":"one-crore-fund-given-to-stop-child-begging-dehradun-news-c-5-1-drn1030-503976-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए दिया एक करोड़ का फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए दिया एक करोड़ का फंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
IIगश्त के लिए खरीदे जाएंगे पांच वाहन, साधुराम कॉलेज बनेगा असहाय बच्चों का ठिकाना
I
I
I
I जिले में बाल भिक्षावृत्ति रोकने की मुहिम के लिए एक करोड़ रुपये का फंड जारी कर दिया गया है। इससे पांच गाड़ियां खरीदी जाएंगी, जो शहर में गश्त करेंगी। जहां कहीं भी बच्चे भीख मांगते पाए जाएंगे, उन्हें इन गाड़ियों से पुनर्वास के लिए ले जाया जाएगा। वहीं, साधुराम इंटर कॉलेज में नया पुनर्वास केंद्र बनेगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
I
I
I
Iपिछले दिनों डीएम सविन बंसल ने निर्देश दिए थे कि जिले में एक भी बच्चा भिक्षावृत्ति करते नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए वाहनों से 24 घंटे गश्त कराने के निर्देश दिए थे। इस मुहिम में वाहनों की कमी बड़ा अवरोध बन रही थी, इसलिए पांच गश्ती वाहनों की खरीद की डीएम ने अनुमति दी है। इसके लिए खनन विभाग के खनिज फंड से रकम दी जा रही है। डीएम सविन बंसल ने बताया कि रकम जारी करने की अनुमति दे दी गई है। इस सप्ताह ही वाहनों की खरीद होना संभव है।
I
Iउधर, साधुराम इंटर कॉलेज, कांवली में ऐसे बच्चों के लिए पुनर्वास केंद्र बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। यहां पर भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को लाकर अस्थायी तौर पर रखा जाएगा। उन्हें शिक्षा से जोड़ा जाएगा। ब्रिज कोर्स उन्हें शिक्षा के प्रति आकर्षित करेगा। वहीं, साधुराम इंटर कॉलेज के बाद बच्चों को अन्य आवासीय विद्यालयों में शिफ्ट किया जाएगा।I