फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One arrested while selling animal meat in Khushalpur

Dehradun News: खुशहालपुर में पशु का मांस बेचते हुए एक गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2024 02:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
One arrested while selling animal meat in Khushalpur
सहसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को महिषवंशीय पशु का मांस बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के पास से पुलिस को 20 किलोग्राम मांस मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु वध और पशु क्रूरता अधिनिमयम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी दाैरान मुखबिर ने सूचना दी कि वसीम महिषवंशीय पशु का वध कर उसके मांस की बिक्री कर रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक अमित कुमार टीम के साथ खुशहालपुर में बताए गए स्थान पर पहुंचे। मस्जिद के पास एक गली के बाहर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम खुशहालपुर निवासी वसीम बताया। उसके पास से 20 किलोग्राम मांस, खाल, छुरी, कुल्हाड़ी मिले। बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed