{"_id":"602587c28ebc3ee9794b8407","slug":"one-arrested-for-wood-smuggling-four-absconding-dehradun-news-drn3705231100","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी तस्करी में एक गिरफ्तार, चार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी तस्करी में एक गिरफ्तार, चार फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की अगुवाई में बुधवार रात हुई कार्रवाई में मोहंड के जंगल से एक लकड़ी तस्कर को दबोच लिया गया। जबकि चार अन्य एक वाहन से भाग निकले। वाहन और फरार तस्करों की तलाश की जा रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक वन तस्करों का एक गिरोह बुधवार रात राजाजी टाइगर रिजर्व के मोहंड क्षेत्र के जंगल में कीमती पेड़ काट रहे थे। वन विभाग को सूचना मिली कि तस्करों ने खैर का एक पेड़ काट डाला और लकड़ियां वाहन में भी लाद ली हैं। इसी बीच टाइगर रिजर्व निदेशक वीके सिंह के निर्देश पर मोहंड क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में टीमों ने वन तस्करों की घेराबंदी कर ली। घेराबंदी की भनक लगने पर वन तस्कर भाग निकले, लेकिन वनकर्मियों ने एक तस्कर वसीम निवासी पाडली गुर्जर तेलीवाला, गंगनहर रुड़की को दबोच लिया। गिरफ्तार व फरार आरोपी वन तस्करों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह का कहना है कि फरार वन तस्करों शहनवाज निवासी छप्पर छोली, जहांगीर, निवासी दोसनी लक्सर, खुर्शीद निवासी तेलीवाला पिरान कलियर, वहीद निवासी नासीपुर मंगलौर की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वन तस्कर जिस वाहन से आए थे वह पंजाब की बतायी जा रही है उसकी भी तलाश की जा रही है।