{"_id":"723f231d5da6078a1c05ac4de1cc5e30","slug":"one-and-a-half-million-workers-on-strike-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख कर्मचारी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख कर्मचारी हड़ताल पर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 03 Oct 2013 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के आश्वासन के बावजूद मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े लगभग डेढ़ लाख फील्ड कर्मचारी गुरुवार से तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। इससे दफ्तरों में कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
पांच अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार
परिषद के अनुसार विभिन्न विभागों में मिनिस्ट्रीयल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को छोड़कर अन्य कर्मचारी तीन से पांच अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। कर्मचारी कार्यालयों में सुबह उपस्थिति दर्ज कराने के बाद लौट आएंगे। परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता अरुण पांडे के अनुसार वेतन विसंगति दूर करने सहित विभिन्न मांगों पर परिषद ने 27 सितंबर को सचिवालय कूच कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र अमल का आश्वासन दिया था। 26 सितंबर को हुई बैठक में मुख्य सचिव ने भी समयबद्ध तरीके से मांगों पर अमल का आश्वासन दिया था। उन्होंने प्रमुख सचिव को दो दिन के भीतर बैठक का कार्यवृत्त जारी करने का निर्देश दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...