फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On Tuesday, the police arrested the young man's

Dehradun News: युवक की हत्या में प्रेमिका और उसका भाई गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
On Tuesday, the police arrested the young man's
I- बीते सोमवार की सुबह शव म्यूंडा गांव के निकट छानी में मिला था सोनू का शवI
विज्ञापन




सिलामू गांव के युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को उसकी पूर्व प्रेमिका और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई सुभाष की तहरीर पर म्यूंडा गांव निवासी सुनील और उसकी बहन किरण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

बीते सोमवार की सुबह सोनू दास का शव म्यूंडा गांव के निकट गडार नामक स्थान पर स्थित छानी से बरामद हुआ था। शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने सुनील और उसकी बहन पर हत्या का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी शिशुपाल राणा ने बताया कि सुनील को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि सोनू और उसकी बहन का पूर्व में प्रेम-प्रसंग था। करीब एक महीने पहले उसकी बहन की सगाई हो गई थी। सोनू दास उसकी बहन को परेशान कर रहा था। उसने अपनी फेसबुक स्टोरी पर बहन की तस्वीर लगाई हुई थी। इसे कुछ लोगों ने बहन के मंगेतर को भी भेजा था। इससे मंगेतर भी बहन के चरित्र पर सवाल उठा रहा था।
विज्ञापन




थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रात करीब 11 बजे सोनू दास म्यूंडा गांव पहुंचा था। किरण भी वहां मौजूद थी। इस बीच सुनील वहां पहुंच गया और दोनों में मारपीट होने लगी। पुलिस के मुताबिक लाठी-डंडों से सोनू की पिटाई की गई, इसमें उसकी मौत हो गई। हत्यारोपियों ने शव को हादसा दिखाने के लिए छानी में रख दिया और वहां से चुपचाप घर चले गए। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iहत्या से गांव के लोग खफा, बोले- परिवार का नहीं किया जाएगा कोई सहयोगI

सिलामू, कुन्ना और म्यूंडा गांव के लोगों ने बैठक कर सोनू दास की हत्या पर दुख जताया। साथ ही हत्यारोपी सुनील और उसके परिवार को किसी प्रकार की मदद न करने का फैसला लिया है। सिलामू गांव के प्रधान विरेंद्र सिंह ने बताया कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है आरोपी और उसके परिवार को किसी भी प्रकार की कानूनी मदद में सहयोग नहीं किया जाएगा। व्यक्तिगत रूप से भी कोई सहयोग नहीं दिया जाएगा। जो भी व्यक्ति आरोपियों की मदद करेगा, उसे तीनों गांवों से अलग कर दिया जाएगा। बैठक में बलवीर सिंह, प्रभु सिंह, शूरवीर सिंह, श्याम सिंह, आनंद सिंह, शांति वर्मा, गीताराम, सुनील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed