फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On Tuesday morning, the second day of the campaign, people

Dehradun News: बस्तीवासियों ने लगाया जाम, नहीं चला अतिक्रमण हटाने का अभियान

Wed, 26 Jun 2024 04:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
On Tuesday morning, the second day of the campaign, people
I
विज्ञापन

I

I
I

Iपुलिस ने चार-पांच लोगों को हिरासत में लिया, चेतावनी देकर छोड़ाI

बस्तियों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह बस्ती के लोग सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। इस दौरान बस्ती के लोग आरोप लगा रहे थे कि एक दिन पहले बस्ती में हुई महिला की मौत टूटते घरों को देखकर सदमे के कारण हुई है। मामला बढ़ता देख भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। कुछ लोगों के हिरासत में लेकर वाहन में बैठा लिया और इसके बाद हवा में लाठियां दिखाते हुए लोगों को किसी तरह रास्ते से हटाया। इसके बाद एमडीडीए की टीम अतिक्रमण हटाने नहीं पहुंची। दोपहर बाद मकानों पर निशान लगाए गए हैं। आज से फिर अतिक्रमण हटाने की योजना है।



गौरतलब है कि एमडीडीए की ओर से काठ बंगला बस्ती और गबर सिंह बस्ती में 249 अवैध अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। ये अतिक्रमण करने वाले ऐसे लोग हैं, जिन्होंने मार्च 2016 के बाद यहां पर निर्माण किए हैं। जबकि एमडीडीए ने 412 लोगों को नोटिस जारी किए थे। एमडीडीए ने एक दिन पहले भारी हंगामे और विरोध के बीच सोमवार को अभियान शुरू किया था। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा था। सुबह दस बजे से लेकर शाम तीन बजे तक टीम ने 26 अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया था। वहीं इसी दौरान शाम को इसी के बगल में स्थित वीर गबर सिंह बस्ती में 25 वर्षीय महिला सोनम की मौत हो गई। महिला के पति ने बताया था कि सोनम दूसरी बस्ती में चल रही कार्रवाई को देखकर डरी हुई थी और उसे सदमा लग गया। इसके कारण उसकी मौत हुई है। तब से बस्ती के लोग अभियान के विरोध में मुखर हो रहे थे। मंगलवार की सुबह जब महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे तो उसके बाद लोग एकत्र हो गए और बस्ती के बाहर सड़क पर आ गए। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोग एमडीडीए और प्रशासन पर गलत ढंग से कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन


लोग आरोप लगा रहे थे कि उनके पास 2016 से पहले के प्रमाण है, इसके बाद भी उनके मकान तोड़े जा रहे है। इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन लोगाें ने सड़क खाली नहीं की। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर लोगों को हटाना शुरू किया। साथ ही चार-पांच लोगों को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद लोगों को हवा में लाठियां दिखाकर तितर बितर कर सड़क खाली कराई। वहीं हिरासत में लिए गए लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं, मंगलवार को अतिक्रमण अभियान नहीं चल सका। हालांकि दोपहर बाद एमडीडीए की टीम ने वीर गबर सिंह बस्ती पहुंचकर घरों पर निशान लगाए। बुधवार से अवैध अतिक्रमण हटाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed