फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the third Monday of Sawan, a huge crowd of devotees

Dehradun News: शिवालयों में उमड़े भक्त, जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि

Tue, 06 Aug 2024 05:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
On the third Monday of Sawan, a huge crowd of devotees
Iसुबह से ही गूंजने लगे हर हर महादेव के जयकारे, कई शिवालयों में किया गया रुद्राभिषेकI
विज्ञापन




सावन के तीसरे सोमवार को राजधानी दून के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही चारों ओर हर हर महादेव के जयकारे लगने लगे। भक्तों ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि मांगी। कई शिवालयों में रुद्राभिषेक भी किया गया।


शहर के ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भीड़ लगी रही। भक्त कतार में खड़े होकर जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शाम को भगवान टपकेश्वर का भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद आरती की गई। सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में हरिद्वार से लाए गए गंगाजल और पंचामृत से वैदिक मंत्रो के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद भक्तों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। शाम को मंदिर में सूखे मेबो से श्री पृथ्वीनाथ महादेव का भव्य शृंगार किया गया। प्रेमनगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में जलाभिषेक को भक्तों की भीड़ उमड़ी। यहां पुजारी राजू उपाध्याय ने पूजा अर्चना कराई। परम विहार के श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में पंडित विनोद बंगवाल ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। क्लेमेंटटाउन के सर्व कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। यहां अनिल राठी और उनकी पत्नी पूनम राठी मुख्य यजमान रहे। इस मौके पर आचार्य दिनेश खंकरियाल, पंडित देवेंद्र नौडियाल, मंदिर अध्यक्ष जयपाल सिंह, संरक्षक कैप्टन आलम सिंह भंडारी, बच्चन सिंह, राम प्रसाद जुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed