फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the third day of Ganesh Mahotsav in the capital, Aarti

गणेश महोत्सव : पंडालों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Tue, 10 Sep 2024 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
On the third day of Ganesh Mahotsav in the capital, Aarti
Iराजधानी के घरों-पंडालों में की गई बप्पा की आरतीI
विज्ञापन




राजधानी में गणेश मेहोत्सव के तीसरे दिन घरों-पंडालों में बप्पा की पूजा-अर्चना कर आरती की गई। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई जगह पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए तो कहीं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।




उत्तरायण काली बाड़ी में गणेश महोत्सव पर रिद्धि सिद्धि के दाता को मोदक का भोग लगाया गया। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अधीर मुखर्जी, शिवानी दत्ता, अनमिका, शिवाक्षी मुखर्जी आदि मौजूद रहे। धामावाला में श्री गणेश उत्सव समिति की ओर से भगवान गणेश की आरती की गई। यहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। रात को कलाकारों ने गणेश भगवान के भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गढ़ी कैंट में श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति की ओर से भजन-कीर्तन किए गए। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक झांकियों की प्रस्तुति दी। यहां सुबह पूजा-अर्चना कर आरती की गई। आचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने बताया कि पंडाल में मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इस मौके पर पंडित संजय जोशी, आजीव विजय, सुधा विजय, राधा विजय, सरोज बाला, महेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। क्लेमेंटटाउन में श्री शिव रघुनाथ मंदिर में भी गणेश भगवान की आरती की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed