फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the second day of Ramlila, Ram Janam, Vishwamitra

Dehradun News: भगवान राम का जन्म होते ही श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा पंडाल

Mon, 30 Oct 2023 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
On the second day of Ramlila, Ram Janam, Vishwamitra
I- कंडोली गांव में रामलीला का मंचन, दूर-दूर से पहुंचे लोग
विज्ञापन

I

I
I

I- 49 वर्षों से किया जा रहा रामलीला का मंचनI

सहसपुर विकासखंड के कंडोली गांव में चल रही रामलीला के दूसरे दिन रामजन्म, विश्वमित्र यज्ञ, ताड़का वध का मंचन हुआ। कलाकारों के अभिनय को खूब सराहा गया। देर रात तक पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजयमान रहा।


मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ग्राम प्रधान मुकेश कुमार रामलीला की शुरुआत की। उन्होंने सभी से भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। पहले दृश्य में भगवान राम का जन्म दिखाया गया। पूरी अयोध्या में रामजन्म की खुशियां मनाई जाती हैं। एक दृश्य में दिखाया गया विश्वामित्र की तपस्या को राक्षस भंग कर रहे हैं। जिस पर वे राजा दशरथ के दरबार में पहुंचते हैं। उनसे राम-लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की बात कहते हैं। भरे मन ने राजा दशरथ दोनों पुत्रों को उनके साथ भेज देते हैं। भगवान राम ताड़का का वध कर देते हैं। रामलीला समिति के अध्यक्ष तेग सिंह ने बताया वे कई वर्षों से ताड़का का अभिनय कर रहे हैं। दूर दूर से लोग रामलीला देखने आते हैं।
विज्ञापन




इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेघ सिंह, संजय कुमार, रतन सिंह, अमर सिंह, अनूप सेमवाल, लेखराज, रोहित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed