फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the occasion of Prakash Parv of Guru Gobind Singh,

नगर कीर्तन : गुरुबाणी से गूंज उठी द्रोण नगरी

Tue, 16 Jan 2024 02:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Prakash Parv of Guru Gobind Singh,
I- शहर के गुरुद्वारों से धूमधाम से निकाला गया नगर कीर्तन
विज्ञापन

I

I
I

I- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा रेसकोर्स में खुले पंडाल में होगा कथा-कीर्तनI

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर जत्थों ने शहर के गुरुद्वारों नगर कीर्तन निकाला। इस दौरान गुरुबाणी से द्रोण नगरी गूंज उठी। जत्थों ने संगत गुरु साहिब को मत्था टेका।



सोमवार को दसवें गुरु साहिब गुरु गोबिंद सिंह के 357वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्वावधान में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। वहीं, गुरुद्वारा साहिब करनपुर में अरदास के पश्चात श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के पंज प्यारों की अगुआई में फूलों से सजी पालकी साहिब में विराजमान कर नगर कीर्तन शुरू हुआ।
विज्ञापन


नगर कीर्तन करनपुर से सर्वे चौक, क्वालिटी चौक, घंटाघर, पल्टन बाजार, धामावाला, लक्खी बाग, पुलिस चौकी होते हुए रात्रि करीब आठ बजे गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज को शीश नवाकर मत्था टेका। इससे पहले नगर कीर्तन का मुख्य आकर्षण जीप पर नगाड़ा बजाते हुए सिंह, गतका पार्टियों के हैरतअंगेज करतब, शब्द गायन करते शब्दी जत्थे, सड़क की सफाई करते श्रद्धालु, बैंड बाजे, सड़क पर पुष्प वर्षा, पंज प्यारों की वेशभूषा में सजे स्कूली बच्चों ने मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधान गुरबक्श सिंह राजन व महासचिव सरदार गुलजार सिंह ने बताया कि ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए भी पुलिस का सहयोग रहा। गुरुपर्व मनाने तैयारियां कर ली गई हैं। प्रकाश पर्व पर 17 जनवरी को प्रातः 3.:0 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक गुरुद्वारा रेसकोर्स के खुले पंडाल में कथा-कीर्तन के रूप में मनाया जाएगा। रात्रि का दीवान गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में रात्रि 6.30 बजे से 9.30 बजे तक सजेगा। नगर कीर्तन में उपाध्यक्ष जगमोहिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी, अमरजीत सिंह छाबड़ा, मंजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह जोली, सेवा सिंह मठारु, देवेंदर सिंह भसीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed