फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the occasion of International Girl Child Day, painting

Dehradun News: छात्राओं को किया सम्मानित

Thu, 12 Oct 2023 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of International Girl Child Day, painting

विज्ञापन



Iअंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
I

Iगर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराईI



अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बाल विकास विभाग की ओर से नगर पालिका के टाउन हाॅल में पेंटिग, स्लोगन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं को किशोरी किट भी प्रदान की गई।

5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। 22 धात्री महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। 47 कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को पोषण किट दी गई। किशोरी और महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। विभाग की ओर से स्टाल भी लगाए गए। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता ने स्तन कैंसर के बारे में जागरूक किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि समाज में लिंग भेद की भावना को समाप्त करने की जरूरत है। आज बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का योगदान सदैव उल्लेखनीय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा ने अध्यक्षता और बीना गिरी ने संचालन किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, उपनिदेशक विक्रम परिहार, जिला समन्वयक आरती बलोदी मौजूद रही।





Iमहिला शिक्षिकाओं को सम्मानित कियाI



श्री गुरुराम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉक्टर रविंद्र सैनी ने बालिकाओं के सम्मान में भजन की प्रस्तुति दी। महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर आलोक बिजल्वाण, जयंत कुमार सिंह,, अलका, हेमा, दीपक, सत्यपाल चौहान, आभा आदि मौजूद रहे।






Iमंच ने बालिकाओं को सम्मानित कियाI

पछवादून विकास मंच ने राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्खनवाला में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को सम्मानित किया। मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि जब बालिकाएं शिक्षित होगी, तो देश ज्यादा मजबूत और सशक्त होगा। इस अवसर पर मंच के वरिष्ठ सदस्य संजीव कुमार, प्रधानाचार्य सुनील नौटियाल, मुकेश राज शर्मा, मनोज राठौर, उषा रानी वर्मा, रजनी धीमान, सुनीता देवी, मनजीत कौर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed