फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the occasion of Harela festival, many organizations

Dehradun News: पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Sat, 15 Jul 2023 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
On the occasion of Harela festival, many organizations
हरेला पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को कई संस्थाओं ने अलग-अलग जगहों पर पौधे लगाए। लायंस क्लब ग्रीन वैली ने औषधीय और फलदार पौधे रोपे। लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अध्यक्षा शालिनी कक्कड़ ने कहा कि पौधे लगाने से ज्यादा उनकी सुरक्षा करना है। सचिव अंशु साहनी, मधु अग्रवाल, अंशुमाला राणा, मोहिनी नौटियाल आदि मौजूद रहे। वहीं, सहसपुर में ग्राम पंचायत शंकरपुर में युवा कल्याण विभाग की ओर से पौधे रोपे गए। जिसमें बीडीओ सोनम गुप्ता, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह फोनिया मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद विकासनगर ने भी पालिका परिसर में पौधे रोपे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा, अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट मौजूद रहे। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में हरेला सप्ताह का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुमेर चंद के नेतृत्व में वन विभाग के सहयोग से पौधे रोपे गए। महाविद्यालय प्रवेश द्वार पर स्थित सुमन वाटिका में पौधों की निराई-गुड़ाई कर खरपतवार को नष्ट किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed