{"_id":"669d9d9cdbb9bc75ba0ea01c","slug":"on-the-occasion-of-harela-and-guru-purnima-saplings-were-dehradun-news-c-5-1-drn1030-460516-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण जरूर करें : डॉ. धन सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण जरूर करें : डॉ. धन सिंह रावत
विज्ञापन
Iहरेला और गुरु पूर्णिमा पर जगह-जगह किया गया पौधरोपणI
हरेला और गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में जगह-जगह पौधरोपण किया गया। लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया गया। कहा गया कि पृथ्वी पर अस्तित्व बचाने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है।
हरेला पर्व, गुरु पूर्णिमा व सावन की शुरुआत होने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दून अस्पताल के गेट नंबर दो के पास बेल का पौधा लगाया। मंत्री ने कहा कि अस्पताल समेत अन्य जगहों पर भी हरियाली होना बहुत जरूरी है। इससे पर्यावरण संरक्षण होता है और हमें सकारात्मकता मिलती है। कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उनका संरक्षण भी बहुत जरूरी है।
Iभाजपा किसान मोर्चा ने रोपे 500 पौधेI
भाजपा किसान मोर्चा ने मेहूंवाला माफी के तुनतोवाला क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ मिलकर 500 से अधिक पौधे लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि भाजपा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को 15 अगस्त तक चलाएगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगिंदर पुंडीर, निर्वतमान मेयर सुनील उनियाल गामा, मंडल उपाध्यक्ष वासु देव जखमोला, कार्यक्रम संयोजक राकेश कुकरेती, पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति की ओर से प्रथम चरण में होरावाला क्षेत्र में 108 औषधीय पौधे लगाए गए। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि समिति की ओर से मानसून में ग्यारह सौ पेड़ पौधे लगाने और वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
लायंस क्लब देहरादून वेस्ट की ओर से हरेला पर्व पर अमर उजाला के सौजन्य से पौधरोपण किया गया। ग्राम प्रधान गजवाड़ी लीला शर्मा के सहयोग से गजवाड़ी में नीम, आंवला, अशोक, जामुन आदि के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में अवनीश कुमार, शिशिर सक्सेना, अनिल गुप्ता, नरेश गुप्ता, सीताराम नागलिया, नरेंद्र गोयल, राकेश किशोर, राजीव शर्मा, एनके सिंगल, नीरज भार्गव, प्रतिभा कुमार, रजनी गुप्ता आदि ने भाग लिया।
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वाधान में एडब्ल्यूएचओ कॉलोनी आईटीबीपी सीमा द्वार पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर नेशनल इंश्योरेंस के उप महाप्रबंधक मनोज पांगती ने पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। एडब्ल्यूएचओ रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन कर्नल एसडी सहगल ने पहला पौधा लगाकर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रामअवध यादव, वैदिक नागवान, हरपाल आदि उपस्थिति रहे।
महाकाल सेवा समिति और मातृमंडल सेवा भारती की ओर से महानगर दक्षिण द्वार तिलक रोड तुसली मंदिर में संयुक्त रूप से पौधरोपण किया गया। इस मौके पर महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा, नितिन अग्रवाल, गौरव जैन, आयुष जैन समेत अन्य मौजूद रहे।