{"_id":"656a30e999d19658c804bd04","slug":"on-the-last-day-of-his-tenure-the-municipal-president-laid-four-foundation-stones-and-inaugurated-two-dehradun-news-c-5-1-drn1030-299108-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कार्यकाल के अंतिम दिन पालिकाध्यक्ष ने चार शिलान्यास और दो लोकार्पण किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कार्यकाल के अंतिम दिन पालिकाध्यक्ष ने चार शिलान्यास और दो लोकार्पण किए
विज्ञापन
I
Iनगर पालिका के कार्यकाल के अंतिम दिन नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने चार विकास कार्यों के शिलान्यास और दो का लोकार्पण किया। कहा कि जनता से किए वादे उन्होंने पूरा करने का प्रयास किया है।
I
I
I
Iमैसानिक लॉज स्थित टैक्सी स्टैंड पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मसूरी झील मल्टीलेवल कार पार्किंग, सौंदर्यीकरण, आईडीएच स्थित एमआरएफ सेंटर एवं बॉयोमीथेन प्लांट, सिविल अस्पताल के निकट पार्किंग, कैंपटी रोड स्थित टैक्सी-कार पार्किंग का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मैसानिक लॉज पार्किंग व वेंडर जोन का निर्माण और मालरोड स्थित पुलिस चौकी के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया।
I
Iइस अवसर पर ईओ राजेश नैथानी, नगर अभियंता वेद प्रकाश बंधानी, सभासद प्रताप पंवार, दर्शन रावत, जसोदा शर्मा, आरती अग्रवाल, सरिता कोहली, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष हुकम सिंह रावत, महामंत्री सुंदर सिंह पंवार, सुरेश थपलियाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शूरवीर भंडारी ने किया।
विज्ञापन
I
I
I
Iपालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि दो साल कोरोनाकाल होने के कारण कार्य करने में विलंब हुआ। उसके बावजूद उन्होंने जो वादे किए उनको पूरा किया। कहा कि जितने कार्य पांच साल में किए गए उतने बीते 25 वर्षों में नहीं हुए थे। गुप्ता ने कहा कि कुछ नेता शहर में होली मिलन, करवाचौथ मिलन, इगास पर्व, तीज उत्सव कर सस्ती राजनीति करने का काम कर रहे हैं लेकिन उन लोगों को जनता के सरोकारों से कोई लेना-देना नहीं है।I