फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the instructions of RTO Shailesh Tiwari, a campaign was

Dehradun News: अवैध तौर पर वाहनों का संचालन, 30 का चालान, आठ सीज

Thu, 19 Oct 2023 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
On the instructions of RTO Shailesh Tiwari, a campaign was
आरटीओ शैलेश तिवारी के निर्देश पर शहर में अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान 30 वाहनों के चालान किए गए, आठ को सीज किया गया। एआरटीओ राजेंद्र विराटिया ने बताया कि अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित तीन बस को भी सीज किया गया। यह बस लखीमपुर खीरी, दिल्ली आदि स्थानों के लिए सवारियां ले जा रही थीं। इसके अलावा तीन ट्रैक्टर-ट्राली को भी बंद किया गया। अभियान के दौरान एक ट्रक को रोका गया। चालक ने प्रपत्र दिखाने में असहयोग किया। पुलिस की मदद से आईएसबीटी चौकी में सीज कराया गया।
विज्ञापन






Iबुधवार दोपहर अचानक वाइब्रेट करने लगा मोबाइल, सफल रहा परीक्षणI

बुधवार दोपहर मोबाइल उपभोक्ताओं के फोन में अचानक वाइब्रेशन होने लगा। इसके साथ एक अलर्ट भी आया। पहली बार अंग्रेजी तो दूसरी बार हिंदी में अलर्ट के साथ मैसेज आया। दरअसल, दूरसंचार विभाग ने जानकारी प्रसारित कर बता दिया था कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से बुधवार दोपहर को प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं के पास एक मैसेज आएगा। यह संदेश आपदाओं के दौरान ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम के परीक्षण की टेस्टिंग होगी। बीएसएनएल, एयरटेल, जियो और वीआई के साथ मिलकर यह तकनीकी परीक्षण किया गया। दूर संचार विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अशोक कुमार रावत ने बताया, परीक्षण अवधि के दौरान, मोबाइल पर कृत्रिम आपातकालीन अलर्ट प्राप्त हुआ। अलर्ट नियोजित परीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा था। सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण सफल रहा।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed