फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the death of the advocate, the family will get four lakh rupees

Dehradun News: अधिवक्ता की मौत पर परिजनों को मिलेंगे चार लाख रुपये

Sun, 25 Dec 2022 09:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
On the death of the advocate, the family will get four lakh rupees
देहरादून। अधिवक्ता की मौत पर अब परिजनों को बार एसोसिएशन की ओर से चार लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी। अब तक यह राशि तीन लाख रुपये थी। साथ ही बीमार होने पर इलाज के लिए मिलने वाली दो लाख रुपये की मदद को भी बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

ये घोषणाएं शनिवार को बार एसोसिएशन के वार्षिकोत्सव के दौरान की गईं। नई व्यवस्था अगले साल एक जनवरी से लागू कर दी जाएगी। कोरोना के कारण दो साल बाद शनिवार को अधिवक्ताओं ने वार्षिकोत्सव मनाया। कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं ने सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। एक नृत्य समूह ने भी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, राजपुर विधायक खजान दास, कांग्रेसी नेता अशोक वर्मा, जिला जज प्रदीप पंत, डीजीपी अशोक कुमार, बार काउंसिल के अध्यक्ष मनमोहन लांबा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल आदि उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव के बाद शीतकालीन अवकाश की भी घोषणा कर दी गई। अब न्यायालय तीन जनवरी को खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed