Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   awaiting firewood for bonfires

Dehradun News: 22 बेड का रैन बसेरा तैयार, अलाव के लिए लकड़ी का इंतजार

Mon, 16 Nov 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 16 Nov 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
awaiting firewood for bonfires
- रैन बसेरे में गद्दे, कंबल और हीटर की व्यवस्था, यात्रियों को मिलेगी निशुल्क ठहरने की सुविधा
विज्ञापन


- 20 स्थानों पर अलाव जलाने की तैयारी, एक सप्ताह में लकड़ी खरीदने का दावा

टैग...पड़ताल

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सर्दियों में यात्रियों और जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत देने के लिए नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोतवाली रोड स्थित पालिका का 22 बेड का रैन बसेरा तैयार हो गया है। यहां चादर, गद्दे, कंबल और हीटर की व्यवस्था की गई है, जबकि शहर में अलाव जलाने के लिए लकड़ी की खरीद अभी बाकी है। शहर में 20 स्थानों पर अलाव भी जलाए जाएंगे।

जौनसार-बावर, उत्तरकाशी, टिहरी और हिमाचल प्रदेश से देहरादून, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए विकासनगर प्रमुख पड़ाव है। सोमवार को नगर पालिका के रैन बसेरे की व्यवस्था की पड़ताल की गई। रैन बसेरे में 22 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। हालांकि, व्यवस्था का वास्तविक लाभ तभी मिल पाएगा, जब जरूरतमंद यात्रियों तक इसकी जानकारी पहुंचे।
विज्ञापन


दूसरी ओर, शहर में सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने की तैयारी चल रही है। नगर पालिका ने इसके लिए 20 स्थान चिह्नित किए हैं। इनमें प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और लोगों की आवाजाही वाले स्थानों को शामिल किया गया है। हालांकि, अभी तक इन स्थानों पर अलाव जलने शुरू नहीं हुए। इसके लिए लकड़ी की खरीद प्रक्रिया शुरू की गई है। पालिका प्रशासन के अनुसार वन निगम को अगले दो दिनों में लकड़ी की मांग भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक सप्ताह के भीतर लकड़ी उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है। लकड़ी मिलने के बाद ही चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाए जा सकेंगे। ऐसे में सवाल है कि बढ़ती ठंड के बीच अलाव की व्यवस्था समय पर शुरू हो पाएगी या नहीं।

रैन बसेरा तैयार कर दिया गया है। यहां 22 बेड के साथ चादर, गद्दे, कंबल और हीटर की व्यवस्था है। अलाव के लिए 20 स्थान चिह्नित किए हैं। वन निगम को जल्द ही लकड़ी की मांग भेजी जाएगी। लकड़ी उपलब्ध होते ही अलाव जलाने शुरू कर दिए जाएंगे। - एमके बिष्ट, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed