फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the call of Kshetra Panchayat member and advocate

Dehradun News: डॉक्टर के सामाजिक बहिष्कार के लिए निकाला कैंडल मार्च

Sat, 16 Sep 2023 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
On the call of Kshetra Panchayat member and advocate
डॉक्टर पर दर्ज है दुष्कर्म का मुकदमा
विज्ञापन




क्षेत्र पंचायत सदस्य और अधिवक्ता नितिन वर्मा के आह्वान पर नर्स से दुष्कर्म के आरोपी डाक्टर वीरेंद्र सिंह चौहान का सामाजिक बहिष्कार करने को लेकर लोगों ने बाजार में कैंडल मार्च निकाला।



पीड़िता के परिजन के साथ ही ग्रामीण और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शुक्रवार की शाम को डाकपत्थर तिराहा पर एकत्र हुए। लोगों ने पहाड़ी गली चौक से शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकाला। लोग हाथों में बैनर लिए हुए थे। अधिवक्ता नितिन वर्मा ने कहा कि डॉक्टर का कृत्य किसी भी सूरत में माफ करने योग्य नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च में शामिल होकर मांग का समर्थन किया। कहा कि पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बतादें कि अस्पताल में काम करने वाली नर्स ने चेकअप के बहाने डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। कैंडल मार्च में प्रधान अरुण खत्री, नारायण ठाकुर, जोगिंदर शाह, धर्मवीर सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर, तिलक बहादुर, गिरीश सप्पल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed