फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the birth anniversary, various government and

Dehradun News: राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प

Thu, 03 Oct 2024 03:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
On the birth anniversary, various government and
Iविभिन्न संगठनों की ओर से किए गए कार्यक्रम, अर्पित किए श्रद्धा सुमनI
विज्ञापन




राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों और राजनैतिक दलों ने कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।



विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने विधानसभा सभा भवन स्थित प्रकाश पंत भवन सभागार में दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। इस दौरान सचिव विधायी धनंजय चतुर्वेदी, अपर सचिव अरविंद कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने खारा खेत में जन संवाद के माध्यम से स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। खाराखेत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने 1930 को ‘नून’ नदी के पानी से नमक बनाकर अंग्रेजों की नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई थी। विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी यहां पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएमओ डॉ. संजय जैन, सीडीओ अभिनव शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मंडल चिकित्सा अधिकारी रूपल घुमरिया ने रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी। भारत स्काउट एंड गाइड की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।वहीं गांधी पार्क में दून के स्वतंत्रता सेनानी परिजनों, पूर्व सैन्य अधिकारियों, सेवानिवृत्त राज्य सरकार के अधिकारियों, पर्यावरण प्रेमियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं सर्वोदय मंडल ने भी गांधी पार्क में महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। निवर्तमान पार्षद रमेश कुमार मंगू ने लोगों को कपड़े के थैले बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iस्वच्छता-सत्याग्रह रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेशI



कोटड़ा संतौर स्थित रासबिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. हिमांशु एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि दी। संयुक्त नागरिक संगठन, सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने भी कार्यक्रम किए। माया देवी विवि ने स्वच्छता-सत्याग्रह रैली निकालकर स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया। रैली रेसकोर्स से पवेलियन ग्राउंड तक पहुंची। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शिक्षा महानिदेशक झरना कामठान राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। डीएवी पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रो. एसके सिंह समेत शिक्षकाें एवं छात्रों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से सभागार में युवा कवि सम्मेलन हुआ। इस दौरान अंकुर, मानसी, निहाल, शाह, अमन रतूड़ी, मिस अंशुल, इस्तीखर अहमद, नवल पुंडीर आदि ने रचनाएं पढ़ी।






I
I

Iकांग्रेसियों ने चरखा चलाकर दी श्रद्धांजलिI

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने गांधी आश्रम पहुंचकर चरखा काता और गांधी के दर्शन को प्रचारित प्रसारित करने का संकल्प लिया। इस दौरान मोहन लाल मिश्रा, शिव बहादुर सिंह, विक्रांत सिंह आदि मौजूद रहे। कांग्रेस सेवा दल उत्तराखंड के उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने गांधी पार्क में गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान हेमा पुरोहित, मनमोहन शर्मा, सावित्री थापा आदि मौजूद रहे। कांग्रेस भवन में महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed