फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On Karva Chauth, women observe Nirjala fast with the wish

Dehradun News: छलनी से चांद और साजन का दीदार कर खोला व्रत

Wed, 01 Nov 2023 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
On Karva Chauth, women observe Nirjala fast with the wish
Iकरवाचौथ : महिलाओं ने 16 शृंगार कर पति की लंबी आयु के लिए रखा निर्जला व्रतI
विज्ञापन




करवाचौथ पर महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने 16 शृंगार कर करवाचौथ की कथा सुनी। रात को छलनी से चांद और साजन के दीदार कर पूजा की और पति के हाथ से पानी पीकर व्रत पूरा किया। शहरभर में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।



कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवाचौथ का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवाचौथ की कथा सुनी। रात को चांद के दीदार के साथ व्रत पूरा किया। वहींए नारायण विहार स्थित आरपी स्पोर्ट्स अकादमी में सामूहिक करवाचौथ पर्व मनाया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ पहाड़ी नृत्य किया। इस मौके पर एकता गुप्ता, दीपा गुप्ता, नीता, गीता, रेशमा, लक्ष्मी आदि मौजूद रहीं। याराना फेस्टिव क्लब की ओर से जीएमएस रोड पर साईं लोक में महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए पूजा-अर्चना की। इस मौके पर निशा सिंह, ममता, नेहा, वंदना, एकता, वर्तिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन






Iपहले करवाचौथ को लेकर रहा उत्साहI



नवविवाहिताओं में पहले करवाचौथ को लेकर खासा उत्साह दिखा। 16 शृंगार कर पति के लिए निर्जला व्रत रखा। रात को व्रत खोलने के बाद नए जोड़ों ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा कीं। इसके बाद कपल ने बाहर रेस्टोरेंट में डिनर भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iमहिलाओं ने पहने सांस्कृतिक परिधानI

विभिन्न राज्यों की महिलाओं ने अपनी संस्कृति के अनुसार परिधान पहनकर पूजा-अर्चना की और कथा सुनी। टपकेश्वर कॉलोनी द्रोण आश्रम में सामूहिक पूजा की गई। इस दौरान कुमाउनी, गढ़वाली, वैश्य, पंजाबी, गोरखाली सहित विभिन्न राज्यों की महिलाओं ने सांस्कृतिक परिधानों पहनकर वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया। इस मौके पर आचार्य बिपिन जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, रेखा गुप्ता, विभूति कांबोज, भारती थापा, नीरा रतूड़ी, उषा पंवार, हरप्रीत कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed