{"_id":"6966708cad0943dd5307b464","slug":"on-january-16-a-joint-team-will-inspect-herbertpur-chowk-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-128230-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 16 जनवरी को संयुक्त टीम हरबर्टपुर चौक का करेगी निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 16 जनवरी को संयुक्त टीम हरबर्टपुर चौक का करेगी निरीक्षण
विज्ञापन
- एसडीएम ने संबंधित विभाग के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। एसडीएम विनोद कुमार ने मंगलवार को हरबर्टपुर चौक के संबंध में विभागों के साथ तहसील स्थित कार्यालय में बैठक की। तकनीकी टीम ने अपनी रिपोर्ट में चौक को दुर्घटना की दृष्टि से अति संवेदनशील बताया था। टीम ने चौक पर हाईमास्ट लाइट को हटाने और उसे सड़क के मध्य में स्थानांतरित करने का सुझाव दिया था। एसडीएम ने कहा कि 16 जनवरी को संयुक्त विभागों की टीम चौक का निरीक्षण कर अंतिम निर्णय लेगी। रिपोर्ट में चौक की मौजूदा स्थिति को दुर्घटना का कारण बताया गया था। चौक को सुरक्षित बनाने के लिए अंतिम निर्णय लिया जाना है। नगर पालिकाध्यक्ष नीरू देवी ने कहा कि चौक को सुरक्षित बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस दौरान सीओ विकासनगर भाष्कर लाल शाह, एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी, हरर्बटपुर चौकी प्रभारी सनोज कुमार और अन्य विभागों अधिकारी उपस्थित रहे।