{"_id":"650de44fa0d34f274b0f0c67","slug":"on-ganesh-mahotsav-in-the-city-ganpati-was-dehradun-news-c-5-1-drn1030-250582-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गणेश महोत्सव में भजन संध्या के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गणेश महोत्सव में भजन संध्या के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
शहर में गणेश महोत्सव पर घर और पंडालों में गणपति की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भजन-संध्या के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी गई। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
गढ़ी कैंट के श्री सिद्धि विनायक गणेश महोत्सव पंडाल में गणपति की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सुंदरकांड पाठ किया गया। आचार्य बिपिन जोशी ने भजन गायकों और कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को शोभायात्रा के साथ टपकेश्वर मंदिर के पास तमसा नदी में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर पंडित राजकुमार शर्मा, भगवती जोशी, सुधा विजय, राजीव विजय, आजिव, नीलम मौजूद रहे।
प्रेमनगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में हवन-पूजन कर भगवान गणपति की आरती की गई। इस मौके पर सुभाष मांकिन, जतिन तलवार, रवि भाटिया, चेतन, राजेश भाटिया आदि मौजूद रहे। बंजारावाला के मोनाल एनक्लेव में भगवान गणपति की सामूहिक आरती की गई। वही, पटेलगनर के श्री श्याम सुंदर मंदिर, क्लेमेनटाउन के रघुनाथ मंदिर, धामावाला के गणेश उत्सव पंडाल में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
भगवान परशुराम ने हमेशा सृष्टि से किया प्रेम : जोशी
देहरादून। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में चल रही परशुराम कथा में आचार्य सुभाष जोशी ने कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा सृष्टि से प्रेम किया है। इस अवसर पर लक्ष्मी अग्रवाल, आभा, दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, इंदु शर्मा, मनमोहन शर्मा मौजूद रहे।
कपिल महामंत्री, गुंजन मंत्री मनोनीत
देहरादून। ओमकार प्लाजा बिंदाल पुल स्थित कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन की बैठक हुई। इसमें युवा विंग में प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बबलू बंसल, विकास गुप्ता, वैभव गोयल, नवीन, नितिन, मनमोहन को प्रदेश उपाध्यक्ष, कपिल गुप्ता को प्रदेश महामंत्री, गुंजन को मंत्री, दीपक अग्रवाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में वैश्य समाज का अहम योगदान है।
बोलने में करना चाहिए प्रिय वचनों का प्रयोग : आनंदमती
देहरादून। पर्युषण महापर्व के अवसर पर जैन मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ शांति धारा हुई। इसके बाद श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर की ओर से एक शाम आदि बाबा के नाम कार्यक्रम हुआ। इसमें रंगारंग कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। आनंदमती माताजी ने कहा कि हमें कठोर, कर्कश, मर्मभेदी वचनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। जब भी बोले हित मत प्रिय वचनों का प्रयोग अपने व्यवहार में लाना चाहिए। इस दौरान संयोजक संदीप जैन, अनिल जैन, राजीव जैन, प्रमोद जैन, दिनेश जैन, प्रवीण जैन, मुकेश जैन, मधु सचिन जैन आदि मौजूद रहे।
‘सनातन धर्म ही मानवता का विश्व में एकमात्र प्रतीक’
देहरादून। भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने अपने दिल्ली आवास पर भारत रक्षा मंच के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। पूर्व सांसद दुष्यंत गौतम ने भारत रक्षा मंच की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि सनातन धर्म ही मानवता का विश्व में एकमात्र प्रतीक है। मंत्री उदय निधि के बयान की भाजपा कड़ी निंदा करती है। इस मौके पर युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश बाजपेई, विपुल गुप्ता मौजूद रहे।