फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On Friday, the weather remained a hindrance in the

Dehradun News: बारिश और कोहरे के कारण रोकना पड़ा तलाशी अभियान

Sat, 19 Aug 2023 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
On Friday, the weather remained a hindrance in the
अभी तक बरामद हो चुके देवदार और कैल के करीब चार हजार स्लीपर
विज्ञापन




कनासर रेंज के जंगल से सटी ग्राम पंचायतों में चल रही वन विभाग की कार्रवाई में शुक्रवार को मौसम रुकावट बना रहा। बारिश व कोहरे के कारण वन विभाग को तलाशी के दौरान स्लीपर बरामद करने में कामयाबी नहीं मिली।



चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज के संरक्षित वन क्षेत्र से कराए गए अवैध पातन की लकड़ी को बरामद करने के लिए क्षेत्र के गांव मशक, बिनसोन, हटाड़, संताड़, बुल्हाड़ में चलाया जा रहा वन विभाग का तलाशी अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। बताते चलें कि तलाशी अभियान के कारण ग्रामीणों ने जंगल से चोरी की गई लकड़ी के स्लीपरों को जंगल, झाड़ी, नालो, गदेरो आदि में छिपा दिया है।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया लेकिन बारिश के कारण कीचड़ व फिसलन के अलावा घने कोहरे के चलते अभियान बाधित रहा। कई घंटों तक प्रयास करने के बाद वन विभाग की टीम ने तलाशी अभियान को रोक दिया। सहायक वन संरक्षक मुकुल कुमार ने बताया कि तलाशी अभियान में आज कोई बरामदगी नहीं हुई है लेकिन अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed