फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On Friday, students of Government Inter College Bhimawala

Dehradun News: कोतवाली पहुंचकर छात्रों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

Sat, 10 Feb 2024 02:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
On Friday, students of Government Inter College Bhimawala
I- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छात्रों को कराया गया कोतवाली का भ्रमण
विज्ञापन

I

I-छात्रों ने बंदीगृह, मालाखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कक्ष देखाI

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज भीमावाला के छात्रों को कोतवाली का भ्रमण कराया गया। छात्रों ने बंदीगृह, मालाखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कक्ष को देखा।

प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल की अगुवाई में शिक्षक आरएन मिश्रा, एमएस बिष्ट, सविता राणा 42 छात्र-छात्राओं को लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायत सुनने के लिए 12-12 घंटे की शिफ्ट में दिन और रात में अधिकारी तैनात रहते हैं। उन्होंने छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। नशा न करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि 112 नंबर पर पुलिस के साथ ही अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। कहा कि नशे की पेशकश करने वाला कभी मित्र नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के सहयोग और सुरक्षा के लिए बनी है।
विज्ञापन




वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने पुलिस भर्ती परीक्षा और यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। इसलिए कड़ी मेहनत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed