फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On Dhanteras, a large crowd gathered in the markets

Dehradun News: धनतेरस पर पछवादून के बाजारों में बरसा धन, 12 करोड़ के कारोबार का अनुमान

Wed, 30 Oct 2024 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
On Dhanteras, a large crowd gathered in the markets
I250 से अधिक बाइक और 30 कार की हुई बिक्री, शाम तक बाजारों में जुटी रही भीड़I
विज्ञापन




धनतेरस पर पछवादून के बाजारों में खरीदारी के लिए काफी भीड़ उमड़ी। लोगों ने आभूषण, दोपहिया, चौपहिया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स, और खाद्य वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। शाम तक बाजारों में भीड़ जुट़ी रही। विकासनगर व्यापार मंडल के मुताबिक पछवादून क्षेत्र में करीब 12 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। हालांकि, व्यापारियों को करीब 40 करोड़ रुपये के व्यापार की उम्मीद थी। व्यापारियों का कहना है कि माह का अंतिम सप्ताह होने से कर्मचारियों को वेतन और बोनस न मिलने के कारण लोगों ने बीते वर्ष के मुकाबले कम खरीदारी की।

पछवादून क्षेत्र के सेलाकुई, सहसपुर, हरबर्टपुर और विकासनगर के बाजार में धनतेरस पर काफी रौनक देखने को मिली। लोगों ने सबसे अधिक दोपहिया और चौपहिया वाहनों की खरीदारी की। जानकारी के मुताबिक धनतेरस पर 250 पेट्रोल बाइक और स्कूटर की बिक्री हुई। 50 ई-स्कूटर बिके। लोगों ने पर्व के अवसर पर 30 कार भी खरीदी। आभूषण की दुकानों पर दोपहर बाद ग्राहकों ने पहुंचना शुरू किया। लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के और मूर्तियां खरीदी। वहीं, चांदी के गिलास, थाली, चम्मच और कटोरा भी खरीदा। दुकानों में लोगों ने हल्के और नये डिजाइन के आभूषण खरीदे। गिने-चुने लोगों ने ही एक लाख से अधिक के आभूषण खरीदे। बर्तनों की दुकानों में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही। लोगों ने स्टील के साथ पारंपरिक तांबे, कांसा और पीतल के बर्तन खरीद कर ले गए। दुकानों से तांबे, कांसे, पीतल और अष्ट धातुओं की मूर्तियां भी खरीदी गई। लक्ष्मी, गणेश, कुबेर महाराज की मूर्तियों की बिक्री अधिक हुई।
विज्ञापन




इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में टीवी, फ्रिज, मिक्सर ग्राइंडर, इलेक्ट्रिक चिमनी, वाशिंग मशीन की भी खूब खरीदारी हुई। फर्नीचर की दुकान से लोगों ने अपने घरों के लिए सोफा सेट, टेबल, डिनर टेबल और कुर्सी सेट, बेड, दीवान, टेबल, अलमारी आदि खरीदे। व्यापारियों ने बताया कि लोगों से 10 से 50 हजार रुपये तक के फर्नीचर की रेंज को प्राथमिकता देते हुए खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iलोगों ने छोटी दिवाली के दीये और मिट्टी से बनी मूर्तियां भी खरीदींI



इलेक्टिकल्स की दुकानों में रंग-बिरंगी लड़ियों की बंपर खरीदारी की गई। सबसे अधिक मांग साउंड सिस्टम वाले श्रीराम मंदिर, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के मंदिर के आकृति वाले शोपीस की रही। लोगों ने छोटी दिवाली के दीये और मिट्टी से बनी मूर्तियां खरीदीं। इस बार कुम्हारों की दुकानों में मिट्टी से बने कूकर, तवा, कढ़ाई, हांडी, पानी की बोतल खूब बिके। पेंटिंग शोपीस की दुकान में भी श्री राम मंदिर में स्थापित रामलला के विग्रह, लक्ष्मी, गणेश, सूर्य, कुबेर, दौड़ते हुए सफेद घोड़े और महासू देवता की पेंटिंग भी लोगों ने खरीदी। फूलों की दुकानों में वंदनवार और पूजा के फूल जमकर खरीदे गए। पारंपरिक बाजार में अपेक्षाकृत कम दामों मिलने वाले जैकेट, शर्ट, जींस, कार्गाें, स्वेटर, ट्राॅउजर, कोट, वेस्टकोट, जूते आदि भी लोगों ने खरीदे। उधर, मिठाई की दुकानों में भी भीड़ लगी रही। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और गिफ्ट की दुकानों से लोगों ने अपने प्रियजनों को देने के लिए उपहार भी खरीदे।


Iअगले दो दिनों में अच्छे व्यापार की उम्मीदI



विकासनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि इस बार करीब 40 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद थी। बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के बाजार में पहुंचे, लेकिन नौकरी पेशा लोगों को माह का अंतिम सप्ताह होने से वेतन और बोनस नहीं मिल पाया है। उस पर ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड भी बढ़ा है। इसलिए लोगों ने अपने बजट के हिसाब से आवश्यकता अनुसार खरीदारी की। बताया कि अभी छोटी दिवाली, दिवाली और भैया दूज का त्योहार भी है। उसके बाद जौनसार बावर में पुरानी दिवाली मनाई जानी है। उम्मीद है कि अगले दो दिनों में अच्छा व्यापार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed