ओम पुरी को बेहद ही पसंद था देवभूमि का मौसम, कहते थे जन्नत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ नैनीताल के शेरवुड कॉलेज आए ओम पुरी को उत्तराखंड का मौसम बेहद पसंद आया था। वे जब यहां मार्केट घूमने निकले तो बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें आटोग्राफ के लिए घेर लिया था। इस पर उन्होंने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि लोग इस तरह आटोग्राफ मांगेंगे।
वर्ष 1987 के आसपास अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ओमपुरी के साथ यहां शेरवुड कॉलेज आए थे। वे कुछ दिन यहां रुके, मार्केट और आसपास की जगहों की सैर की। तब ओम पुरी बोले कि उत्तराखंड वाकई जन्नत है। यहां का मौसम बेहतरीन है।
उत्तराखंड को कहते थे जन्नत
फिल्म विशेषज्ञ मनोज पंजानी ने बताया कि ओम पुरी को नैनीताल बेहद पसंद था। यही वजह है कि जब वह उनसे मिलने मुंबई गए तो ओम पुरी ने मनोज से सवाल किया कि देहरादून से नैनीताल कितनी दूर है?
मनोज ने बताया कि खूबसूरत लोकेशन के लिए ओम पुरी उत्तराखंड को बेहतरीन जगह मानते थे। दो बार उनसे मुलाकात हुई और दोनों बार उन्होंने उत्तराखंड को जन्नत बताते हुए कहा कि आप जन्नत से यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि एक महान अभिनेता के इस तरह चले जाने से काफी दुख हुआ है।