फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Olympics games Uttarakhand Chamoli Paramjit Bisht qualified for Olympics

Uttarakhand: अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमका चमोली का परमजीत, रेस वॉक में ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

Sun, 19 Mar 2023 03:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Mar 2023 03:04 PM IST
सार

उत्तराखंड का एक और सितारा अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमका है। चमोली के परमजीत बिष्ट ने जापान में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। परमजीत की इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गर्व महसूस कर रहा है। 

विज्ञापन
Olympics games Uttarakhand Chamoli Paramjit Bisht qualified for Olympics
परमजीत बिष्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चमोली जनपद के परमजीत सिंह बिष्ट ने रविवार को जापान में आयोजित एशियन वॉक रेस चैंपियनशिप में 9वां स्थान प्राप्त किया है। परमजीत ने 1 घंटा 20 मिनट और 6 सेकंड के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया है। मंडल घाटी के खल्ला गांव निवासी परमजीत सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना के पूर्व छात्र हैं। मौजूदा समय में परमजीत खेल कोटे से भरतीय सेना नेवी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

 
जीआईसी बैरागना के व्यायाम शिक्षक गोपाल बिष्ट ने बताया कि परमजीत सिंह बिष्ट ने बताया कि परमजीत सिंह बिष्ट रविवार को जापान में आयोजित हुई एशियन वॉक रेस चैंपियनशिप में 9वां स्थान प्राप्त किया है। परमजीत ने बेहतर प्रदर्शन कर जनपद और राज्य का नाम रोशन किया है। मनीष रावत के बाद परमजीत जनपद का दूसरा खिलाड़ी है जो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई हुआ है। मनीष ने 2016 में रियो में आयोजित ओलंपिक में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Golden Girl: ...तो उत्तराखंड से पलायन कर जाएगी स्वर्णिम प्रतिभा, मानसी ने नौकरी के लिए रेलवे में दिया ट्रायल

अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमके उत्तराखंड के इस होनहार ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है। परमजीत की इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश उन्हें बधाई दे रहा है। इससे पहले उत्तराखंड के चमोली जिले की एथलीट बेटी मानसी नेगी ने तमिलनाडु में हुई 82वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक घंटा 41 मिनट में 20 किमी वॉक रेस में गोल्ड मेडल हासिल किया है।  प्रदेश के युवा अपने हुनर से आए दिन एक नई उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। साथ ही पूरे प्रदेश को गर्व महसूस करने का अवसर दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed