फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Prayers and rituals performed in temples on Vijayadashami

Chamoli News: विजयदशमी पर मंदिरों में की पूजा-अर्चना

Tue, 20 Oct 2026 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 20 Oct 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Prayers and rituals performed in temples on Vijayadashami
आदिबदरी/गौचर। विजयदशमी पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की और मां दुर्गा को फल फूलों व विभिन्न पकवानों का भोग लगाया। आदिबदरी स्थित काली मंदिर, चांदपुर गढ़ी स्थित दक्षिण काली मंदिर व राजराजेश्वरी मंदिर में भी श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। वहीं गौचर तलधारी स्थित रघुनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर और खुशहाली की कामना की। सभासद विनीत रावत और अन्य श्रद्धालुओं के सौजन्य से आयोजित अनुष्ठान में भक्तों ने मंदिर परिसर और अलकनंदा घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम में पहुंचे कर्णप्रयाग के एसडीएम अलकेश नौडियाल से सभासद विनीत रावत ने गंगा घाटों को सुंदर व स्वच्छ स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन



डामरीकरण नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी
नन्दासैंण। बैनोली-शैलेश्वर मार्ग से ऐरोली गांव को जोड़ने वाली करीब तीन किलोमीटर सड़क बदहाल स्थिति में है। वर्ष 2016 में बनी इस सड़क का आज तक डामरीकरण नहीं हो सका है। पीएमजीएसवाई के अंतर्गत आने वाली इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं जिससे वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। बरसात के दौरान सड़क पर सफर करना और भी जोखिम भरा हो जाता है। पूर्व ग्राम प्रधान गजेंद्र रावत ने बताया कि सड़क के डामरीकरण की मांग के लिए विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है। विधायक के समक्ष भी सड़क के डामरीकरण का प्रस्ताव रखा गया था। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से नया इस्टीमेट शासन को भेजे जाने की जानकारी दी गई थी लेकिन दो वर्ष बाद भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई है। संवाद
विज्ञापन



लोकगायक मंगलेश डंगवाल के जागरों पर झूमे
नारायणबगड़। उत्तरी कड़ाकोट के डुंगरी गांव में 40 वर्षों बाद नागिनी माता की देवरा यात्रा के अवसर पर आयोजित अनुष्ठान के दौरान लोकगायक मंगलेश डंगवाल के जागरों और मंगल गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। अनुष्ठान में ध्याणियों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैणी देवी के ब्रह्म गुरु गणवें हरिबल्लभ सती के सानिध्य में सोमवार रात करीब 8:30 बजे ब्रह्म बंधन का अनुष्ठान शुरू हुआ जो मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे तक चला। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे नैणी माता ने ब्रह्मस्वरूप में आकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इस दौरान नैणी देवी अशुल दानू और भूमियाल देवता के निशानों के साथ देव पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। लोकगायक मंगलेश डंगवाल और उनकी टीम ने जागिगे जागिगे मेरा महादेव देवा..., दैणा ह्वैया मेरी नैणी माता,...समेत नैणी देवी, मां नंदा और भगवती के जागरों एवं मंगल गीतों की शानदार प्रस्तुतियों दीं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गणेश चन्दोला, जिपंस सुरेन्द्र कनेरी, कमलेश सती, मोनू सती, पीएन सती, कुशला नंद सती आदि मौजूद रहे। संवाद


जन्मदिन पर लगाया पौधा
कर्णप्रयाग। मैती संस्था के संस्थापक पदमश्री कल्याण सिंह रावत के जन्मदिन पर मैती समन्वयक राहुल चौहान ने जन्म दिवस डाली मुहिम कार्यक्रम के तहत उनके निजी आवास बैनोली में एक फलदार पौधा लगाया। राहुल चौहान ने बताया कि प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए मैती मुहिम के रूप में अपनी इस अद्वितीय यात्रा को समर्पित कर कल्याण सिंह रावत ने हमारे पूरे प्रदेश के गौरव को इस माध्यम से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दी है। संवाद


प्रदेश महामंत्री से की मुलाकात
कर्णप्रयाग। विधायक अनिल नौटियाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में संगठन के प्रदेश महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा से मुलाकात की। विधायक अनिल नौटियाल ने बताया कि इस मौके पर संगठन की कार्यपद्धति, कार्यकर्ता की भूमिका एवं संगठनात्मक सुढृढ़ीकरण के विषय पर चर्चा की गई। संवाद



पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित
गैरसैंण। पैक्स सचिव एवं कर्मचारी संयुक्त संगठन की कलमबंद हड़ताल रविवार को स्थगित हो गई। इससे क्षेत्र के काश्तकारों को राहत मिली है। रबी की फसल के लिए बीज और खाद जैसी सुविधाएं अब नियमित रूप से मिल सकेंगी। ब्लॉक गैरसैंण सहकारिता प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि संगठन और शासन के बीच समझौते के बाद हड़ताल खत्म हुई है। ब्लॉक की सभी छह समितियों में कार्य नियमित रूप से शुरू हो गया है। यह हड़ताल 1 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में शुरू हुई थी। 5 अक्तूबर से देहरादून में निबंधक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन भी शुरू किया गया था। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में एम-पैक्स का पंजीकरण रद करना, मिनी बैंकों की सुरक्षा नीति और सहकारिता ढांचे में समावेश शामिल था। प्रदेश अध्यक्ष हर्षमणी नौटियाल ने इस हड़ताल का नेतृत्व किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed