{"_id":"6931909dabc81222b40f6a41","slug":"older-and-shorter-soldiers-will-not-be-included-in-the-parade-dehradun-news-c-5-drn1043-849031-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अधिक उम्र और छोटे कद वाले जवान परेड में नहीं होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अधिक उम्र और छोटे कद वाले जवान परेड में नहीं होंगे शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर 11 दिसंबर को होगी परेड
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रांतीय रक्षक दल के अधिक उम्र और छोटे कद वाले जवान 11 दिसंबर को होने वाली स्थापना दिवस परेड में शामिल नहीं होंगे। विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विशेष प्रमुख सचिव ने जारी आदेश में कहा, पीआरडी स्थापना दिवस में उन्हीं वर्दीधारी पीआरडी स्वयंसेवकों को शामिल किया जाएगा। जिनकी उम्र 18 से 40 साल हो। पुरुष जवानों की ऊंचाई 160 सेमी और महिलाओं की 147 सेमी से कम न हो। स्वयंसेवकों का परेड के लिए प्रदर्शन और स्वास्थ्य अच्छा हो। इसके अलावा जो जवान पिछले दो वर्षों में स्थापना दिवसों में प्रतिभाग कर चुके हैं, उनके स्थान पर अन्य प्रशिक्षित स्वयं सेवकों को शामिल किया जाएगा।
-- -- --
विजेता टोलियों को मिलेगा पुरस्कार
देहरादून। विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा के मुताबिक परेड में विजेता टोलियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पहले स्थान पर आने वाली टोली को 40 हजार, दूसरे स्थान वाली को 30 और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टोली को पुरस्कार के रूप में 20 हजार रुपये मिलेंगे।