फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Old lady dead body found in house in dehradun

देहरादून: कमरे में मिला 90 साल की बुजुर्ग का सड़ा-गला शव, हालत देख सहम गई पुलिस

Fri, 23 Mar 2018 10:18 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Mar 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
Old lady dead body found in house in dehradun
dead body - फोटो : demo pic

नेशविला रोड पर अकेली रहने वाली करीब 90 वर्षीय वृद्धा का शव पुलिस ने शुक्रवार को एक कमरे से बरामद किया। महिला यहां अकेले ही रहती थी। शव करीब 20 दिन पुराना बताया जा रहा है और शव का काफी हिस्सा गल चुका है।

विज्ञापन


धारा चौकी प्रभारी कुलदीप पंत के अनुसार शुक्रवार को शहर कोतवाली से नेशविला रोड स्थित एक आवास में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई।
विज्ञापन


पड़ताल में शव की शिनाख्त सरोज चंद्रा के रूप में हुई। सरोज के पति सतेंद्र चंद्रा की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। कोई संतान न होने के कारण सरोज अकेली ही रहती थीं। पड़ोसियों ने होली के बाद सरोज को देखा था, लेकिन इसके बाद से सरोज को किसी ने नहीं देखा। शुक्रवार को कुछ परिचित सरोज के घर पहुंचे तो शव मिलने की सूचना दी। शव करीब 20 दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो गिरने से हुई होगी मौत
वृद्धा का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। सिर गैस चूल्हे की तरफ था और बर्तन बिखरे हुए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अधिक उम्र होने के चलते वह कमरे में गिर गई होंगी। इसी दौरान बर्तन बिखर गए होंगे। चोट लगने के बाद महिला उठ नहीं सकी और मौत हो गई। चौकी प्रभारी कुलदीप पंत ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed