फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Old Age Man tried to physically assault with minor girl in haridwar

बाग में गई बच्ची से अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, चीखें सुनकर पहुंचे परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ा

Sat, 22 Jun 2019 09:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुड़ियाला(हरिद्वार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुड़ियाला(हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Jun 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
Old Age Man tried to physically assault with minor girl in haridwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

बाग से आम लेने गई एक बच्ची को बाग की रखवाली कर रहे एक अधेड़ ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। झबरेड़ा थाना क्षेत्र की छह साल की बच्ची बृहस्पतिवार की शाम घर के पास ही बाग से आम लेने गई थी।
विज्ञापन


यहां आम के बाग की रखवाली कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति ने बच्ची को बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उधर, शाम को अचानक घर से लापता बच्ची के चिंतित परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बाग में पहुंचे तो उसके रोने की आवाज सुनाई दी। परिजनों ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी की जमकर धुनाई की गई। इस बीच पहुंचे ग्रामीणों ने भी उसकी पिटाई की और पुलिस को सूचना दी गई। तेज्जपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।

बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज ममगाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अनवर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और पोक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed