फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Officers and teachers eligible for compulsory transfers List released Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: शिक्षा विभाग ने अनिवार्य तबादलों के पात्र अफसरों और शिक्षकों की सूची की जारी, यहां पढ़ें डिटेल

Thu, 23 May 2024 05:10 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 23 May 2024 05:10 PM IST
सार

तबादला सूची में दुर्गम में 10 साल से अधिक की सेवा पूरी कर चुके एवं वर्तमान कार्यस्थल पर तीन साल या उससे अधिक की सेवा कर चुके उप निदेशकों की सूची में 11 उपनिदेशक शामिल हैं।

विज्ञापन
Officers and teachers eligible for compulsory transfers List released Uttarakhand News in hindi
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

शिक्षा विभाग ने अनिवार्य तबादलों के लिए पात्र शिक्षकों और अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम क्षेत्र में अनिवार्य तबादलों के लिए पात्रता सूची में 35 अधिकारियों और 3,301 प्रवक्ताओं के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारियों के दुर्गम से सुगम क्षेत्र में अनिवार्य तबादलों के लिए पात्र अधिकारियों की जो सूची जारी की है, उसमें 17 बीईओ भी शामिल हैं, जो वर्तमान कार्यस्थल पर तीन साल या इससे अधिक समय से कार्यरत हैं। दुर्गम में 10 साल से अधिक की सेवा पूरी कर चुके एवं वर्तमान कार्यस्थल पर तीन साल या उससे अधिक की सेवा कर चुके उप निदेशकों की सूची में 11 उपनिदेशक शामिल हैं।

विज्ञापन

जबकि, उप शिक्षा अधिकारी तीन, सुगम से दुर्गम के लिए खंड शिक्षा अधिकारी एक, उप निदेशक सुगम से दुर्गम के लिए दो और एक संयुक्त निदेशक का नाम शामिल है। वहीं, प्रारंभिक शिक्षा पौड़ी, उच्च प्राथमिक शिक्षा पौड़ी, प्राथमिक पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और सहायक अध्यापक एलटी गढ़वाल के शिक्षकों की पात्रता सूची जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अफसरों से 24 मई तक मांगे गए आवेदन

शिक्षा महानिदेशालय ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनिवार्य तबादलों के लिए 24 मई तक आवेदन मांगे हैं। अपर निदेशक शिक्षा महानिदेशालय ललित मोहन चमोला ने शिक्षा विभाग के तीनों निदेशकों, सचिव विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर, अपर निदेशक गढ़वाल व कुमाऊं, समस्त डायट प्राचार्य एवं सीईओ से प्रशासनिक संवर्ग के समूह क एवं ख श्रेणी के अधिकारियों के अनिवार्य और अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए आवेदन मांगे हैं।

ये भी पढ़ें...AIIMS Rishikesh: जब अस्पताल की चौथी मंजिल के वार्ड में सीधे वाहन लेकर घुस गई पुलिस...मरीजों में मचा हड़कंप

सुगम में 31, दुर्गम में चार अफसरों के होंगे तबादले

शिक्षा विभाग ने अनिवार्य तबादलों के लिए पात्र अधिकारियों की जो सूची जारी की है, यदि पात्र शत प्रतिशत अधिकारियों के तबादले हुए तो 31 अधिकारी सुगम में और मात्र चार अधिकारियों के दुर्गम में तबादले हो पाएंगे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed