{"_id":"57c7c8c34f1c1bb80d2cb973","slug":"officer-who-stay-three-year-on-a-place-will-be-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से जमे अफसरों का होगा तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से जमे अफसरों का होगा तबादला
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
तबादला
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार से पिछले तीन साल से एक जगह पर जमे अफसरों का स्थानांतरण करने को कहा है। इसके अलावा जिलों में खाली पड़े अफसरों के पदों पर तत्काल तैनाती करने को कहा है। कहा कि मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि निर्वाचन आयोग दिल्ली से ही सीधे नजर रख सके। टीम ने चुनाव को लेकर सरकार की तैयारियों की भी सराहना की।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर उप निर्वाचन आयुक्त संदीप सक्सेना की अगुवाई में आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को राज्य का दौरा किया। टीम ने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत तमाम आला अफसरों के साथ बैठक और जिलाधिकारियों, एसएसपी से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर चुनाव की तैयारियां जानी। टीम ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर तमाम मुद्दों पर रायशुमारी भी की।
विज्ञापन
मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक में आयोग अफसरों ने साफ तौर पर कहा कि एक ही जगह और गृह जिलों में तैनात अफसरों को स्थानांतरित किया जाए। उप निर्वाचन आयुक्त सक्सेना ने कहा कि निर्वाचक नामावली को अपडेट करने की कार्यवाही चल रही है। सूची का अंतिम प्रकाशन 10 जनवरी तक कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी मतदेय स्थलों ऑफ लाइन कैमरे भी लगाने की बात कही। कहा कि मतदेय स्थलों पर जरूरी सुविधाएं मसलन बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव के दृष्टिगत पर्याप्त बजट की व्यवस्था कर दूरस्थ इलाकों में मतदान अधिकारियों, कर्मचारियों को पहुंचाने के लिए हेलीकाप्टर की भी व्यवस्था करें। मुख्य सचिव ने निर्वाचन आयोग की टीम को भरोसा दिलाया कि आयोग की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाएगा। चुनाव के दौरान सूचना तंत्र को चाकचौबंद करने के लिए गृह मंत्रालय से सेटेलाइट फोन मांगे गए हैं। बैठक में निर्वाचन आयोग के निदेशक निखिल कुमार, सचिव सुमित मुखर्जी, डीजीपी एमए गणपति, प्रमुख सचिव गृह उमाकांत पंवार, सचिव गृह विनोद शर्मा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी आदि मौजूद थे।