फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Office siege in protest against illegal construction

Dehradun News: सिडकुड की भूमि पर अवैध निर्माण के विरोध में कार्यालय का घेराव

Sat, 30 Sep 2023 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Office siege in protest against illegal construction
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहसपुर ने सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधन के कार्यालय का घेराव किया। सेलाकुई की फार्मा सिटी स्थित एक कंपनी पर सिडकुल कार्यालय की भूमि पर अवैध निर्माण कर ग्रीन बेल्ट को समाप्त करने का आरोप लगाया। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में ज्ञापन सौंप कर निर्माण को रोकने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन और न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहसपुर के अध्यक्ष अमित पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिडकुल प्रशासन और कंपनी प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी। कहा कि फार्मा सिटी की ईस्ट अफ्रीकन कंपनी मनमानी पर उतर आई है। आरोप लगाया कि कंपनी ग्रीन बेल्ट को बर्बाद करने पर तुली है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि सिडकुल कार्यालय के लिए फार्मा सिटी गेट पर मिली जमीन पर कंपनी अवैध निर्माण कार्य कर रही है। अगर कंपनी सिडकुल फार्मा सिटी की मूल संरचना को खत्म करने का प्रयास करेगी तो जन आंदोलन शुरू होगा, लोग न्यायालय तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी शूरवीर सिंह चौहान ने कहा कि सिडकुल प्रशासन कंपनी की उंगलियों पर नाच रहा है। कंपनी की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। विरोध प्रदर्शन में चमन मानोगा, तीरथ सिंह राणा, हरीश बिष्ट, महेंद्र सिंह पंवार, पवन कुमार, शैलेंद्र पंडित, अमित नेगी आदि शामिल रहे।








निर्माण कार्य ग्रीन बेल्ट में नहीं हो रहा है। यह सिडकुल की जमीन है, जो खाली पड़ी थी। फिलहाल निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। - यशवंत सिंह रावत, क्षेत्रीय प्रबंधक, सिडकुड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed