फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   office-office

निजाम ने ऐसा फटकारा कि सब देखते रह गए

Tue, 06 Aug 2013 12:05 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
office-office
पिछले दिनों एक अजीबोगरीब वाकया पेश आया। दिल्ली जाने की तैयारी में वजीर-ए-आला का दरबार लगा था। राज्य में आई मुसीबतों के मद्देनजर दिल्ली दरबार में चर्चा करने के लिए कागज पत्तर समेटे जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच वजीर-ए-आला का एक खास दरबारी दौड़कर आया और बोला जहांपनाह आपके दिल्ली जाने का इंतजाम हो गया है। खास तौर तरीकों वाला चौपर मंगा दिया है। चूंकि अपनी सल्तनत में तो इतनी ऐशोआराम वाला विमान नहीं है इसलिए आपकी खातिर खास इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन


फटकार लगाना मजबूरी हो गया
दरबार में उस वक्त और भी दरबारी थे इसलिए वजीर-ए-आला को फटकार लगाना मजबूरी हो गया। हर अफसर पर रौब गालिब करने वाले इस खास दरबारी को निजाम ने ऐसा फटकारा कि सब देखते रह गए। बादशाह सलामत बोले कि इस खास इंतजाम वाले चौपर में तुम ही दिल्ली आओ, मैं तो आम रियाया वाली फ्लाइट से जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस फिर क्या था, बादशाह हुजूर उठे और अपने एक घरेलू नवरत्न को साथ लेकर दिल्ली रवाना हो गए। लेकिन खास दरबारी को फटकार लगाने की चर्चा दिन भर रही।

शताब्दी से रिजर्वेशन कराया
हमेशा हवा में सैर करने वाले इस दरबारी के सामने भी अब परेशानी खड़ी हो गई। जब बादशाह सलामत ही साधारण फ्लाइट से गए हैं तो फिर वह कैसे चौपर से दिल्ली जाए। भले ही वह कई कई दिन तक चौपर अपने कब्जे में लिए घूमते रहे, मगर यह वक्त मुफीद नहीं था। इसलिए शाम को तमाम मुनीमों को लगाकर शताब्दी से रिजर्वेशन कराया और तब जाकर अगले दिन दिल्ली दरबार पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed