फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   of the proposed National Law University in the

Dehradun News: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

Sun, 29 Mar 2026 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
of the proposed National Law University in the
Iजिला कांग्रेस ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगायाI
विज्ञापन




रानीपोखरी-डोईवाला क्षेत्र में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना में हो रही देरी के विरोध में परवादून जिला कांग्रेस ने एस्ले हॉल चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और जल्द निर्णय लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की मांग को लेकर पिछले 38 दिनों से चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने महिलाओं, बुजुर्गों और आंदोलनकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि वर्ष 2019 में विश्वविद्यालय के लिए आवंटित भूमि के उद्देश्य में किसी प्रकार का बदलाव किया गया तो पार्टी बड़े जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा और पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि यह विश्वविद्यालय क्षेत्र के विकास और युवाओं के बेहतर भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है, इसलिए सरकार को जल्द स्पष्ट कार्ययोजना घोषित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed