फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Odd-even system will run in schools with more students

ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों में चलेगी ऑड-इवन व्यवस्था

Sun, 01 Aug 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Odd-even system will run in schools with more students
स्कूल संचालकों व अभिभावकों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार। संवाद - फोटो : DEHRADUN
जिले के ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों में ऑड-इवन व्यवस्था लागू होगी। छात्रों की संख्या कम रखने के लिए यह व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके अनुसार एक दिन सम और दूसरे दिन विषम रोल नंबर वाले छात्र स्कूल आएंगे। शनिवार को प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों, शिक्षाविदों व अभिभावक संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने इसके निर्देश दिए।
विज्ञापन

ऋषिपर्णा सभागार में स्कूल खोलने के संबंध में विचार-विमर्श करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर में बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए अतिरिक्त सुरक्षा बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा संक्रमित न हो इसके लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजने की अनिवार्यता नहीं है। हाईब्रिड मोड में ऑफ और ऑनलाइन शिक्षण कार्य किया जाएगा और जिन स्कूलों में छात्र संख्या ज्यादा है, वहां ऑड-इवन व्यवस्था लागू की जाएगी। स्कूलों में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और कोविड सुरक्षा नियमों का पालन कराना प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल संचालकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षाविदों और अभिभावक संघ प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए। सीडीओ नीतिका खंडेलवाल ने सभी ऑनलाइन पठन-पाठन की व्यवस्था सुचारु रखने को कहा। मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ. मुकुल सती ने दो अगस्त से कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों को खोलने और जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed