फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Objective to make India malnutrition free'

‘भारत को कुपोषण मुक्त बनाना उद्देश्य’

Wed, 26 Feb 2020 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
'Objective to make India malnutrition free'
बाल विकास परियोजना के तहत सेलाकुई क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
बाल विकास परियोजना के अंतर्गत मंगलवार को भी विकासनगर और चकराता प्रखंड के विभिन्न गांवों में पोषण मेले का आयोजन किया गया। चकराता के लोहारी लोखंडी में आयोजित पोषण मेले में महिलाओं को शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण मिशन का उद्देश्य 2022 तक भारत को कुपोषण मुक्त करना है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के फार्म भी भरवाए गए। इस मौके पर सुपरवाइजर आशा रानी, धूम सिंह चौहान, सुशीला चौहान, कृष्णा चौहान, दर्शनी राणा, कुंभी चौहा, अनिता, रेखा, भूरो देवी, सुंदला, आशा, सविता देवी मौजूद रहे। विकासनगर प्रखंड के बरोटीवाला सेक्टर अंतर्गत केदारावाला गांव में पोषण मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान तबस्सुुम ने किया। डॉ. अमित अग्रवाल ने लोगों को शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की जानकारी दी। भावी मां शो में नजमा, दादी अम्मा में मीना और बेबी शो में इनाया ने पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर गायत्री रावत, इमरान खान, ऊषा, परमजीत, कमला, बिंद्रा, रचना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहपुर कल्याणपुर में आयोजित मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान जयदीप चौधरी, सुपरवाइजर विधु गुलाटी ने किया। उन्होंने कहा कि महिला प्रारंभ से ही यदि खान-पान और स्वच्छता का ध्यान रखे तो आने वाली पीढ़ी स्वस्थ होगी। सुपरवाइजर सोनी रावत ने सुनहरे 1000 दिन योजना के बारे में जानकारी दी। दादी अम्मा शो में फाल्गुनी, भावी मम्मी में गीता और हेल्दी बेबी शो में लक्षित प्रथम रहे। महिला शक्ति केंद्र की लक्ष्मी चौहान ने 181, वन स्टॉप सेंटर की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
चकराता प्रखंड के दसऊ में भी पोषण मेले का आयोजन कर महिलाओं को योजना की जानकारी दी गई। महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रधान मालती चौहान, निर्मला शर्मा, प्रमिला चौहान, रुक्मी देवी, इंद्रा चौहान, प्रियंका देवी, आश चौहान, संगीता, मीरा, शीला शर्मा, कांता, विनिता राय, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed