फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Objections can be filed on the provisional publication

Dehradun News: ग्राम पंचायत वार्डों के परिसीमन पर आपत्तियां दर्ज करने का आज अंतिम दिन

Wed, 04 Sep 2024 03:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Objections can be filed on the provisional publication
I- पांच से आठ सितंबर तक आपत्तियों का होगा निस्तारण
विज्ञापन

I

I
I

I- नौ सितंबर को पंचायत वार्डों की अंतिम सूची होगी प्रकाशितI

नवसृजित आठ ग्राम पंचायतों समेत ग्राम पंचायत वार्डों के अनन्तिम प्रकाशन प्रस्तावों पर आज बुधवार तक आपत्तियां दर्ज हो सकेंगी। पांच से आठ सितंबर तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। नौ सितंबर को वार्डों के पुनर्गठन की अंतिम सूची प्रकाशित होगी। 10 सितंबर तक सूची निदेशालय को भेज दी जाएगी।

त्रिस्तरीय पंचायत परिसीमन का कार्य फिलहाल गतिमान है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में परिसीमन एवं पुनर्गठन समिति ग्राम पंचायतों के बाद पंचायत वार्डों के परिसीमन में जुटी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि दून में 31 अगस्त को ग्राम पंचायत वार्डों के प्रस्तावों का अनन्तिम प्रकाशन किया गया। बुधवार तक प्रस्तावों पर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। हालांकि, दो सितंबर से आपत्ति मांगे जाने का दौर शुरू हो गया था। लेकिन, अभी तक कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन




I3399 तक हो सकती है पंचायत वार्डों की संख्याI

परिसीमन में आपत्तियों की सुनवाई के बाद दून में पंचायत वार्डो की संख्या बढ़ना तय है। फिलहाल दून में 401 ग्राम पंचायत में 3333 पंचायत वार्ड हैं। नवसृजित आठ पंचायतें बनने से अब इनकी संख्या 409 हो जाएगी। इसका सीधा असर वार्डों की संख्या पर पड़ेगा। सबकुछ ठीक रहा तो परिसीमन के बाद दून में पंचायत वार्डों की संख्या 3399 तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iनवसृजित आठ ग्राम पंचायतों में इस तरह बनाए गए वार्डI

विकासखंड चकराता की ग्राम पंचायत मैपावटा में सात, डोईवाला की असैना में 11 और सिराई में 13, रायपुर की ग्राम पंचायत हरचावाला, सोड़ा, चलचला, रैनीवाला और कैरवान-करनपुर में सात-सात वार्ड बनाने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed