फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Objectionable things found in BJP leader room in MLA hostel dehradun 

विधायक हॉस्टल में चैंपियन के कमरे में घुसे अज्ञात लोग, आपत्तिजनक चीज भी मिली 

Fri, 26 Apr 2019 11:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Apr 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Objectionable things found in BJP leader room in MLA hostel dehradun 
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के ट्रांजिट हॉस्टल स्थित कमरे में घुसे अज्ञात लोगों ने सामान बिखेर दिया। विधायक के अनुसार कमरे और बाथरूम में आपत्तिजनक चीज भी मिली है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस आपत्तिजनक चीज को बच्चे का डायपर बता रही है। विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने तहरीर में बताया कि ट्रांजिट हॉस्टल में उनका कमरा नंबर सात है। यहां उनका चालक, दो केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान व पुलिसकर्मी ठहरते हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे वे अल्प विश्राम के लिए कमरे में पहुंचे थे। उन्होंने कमरा खोला तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। बाथरूम और दूसरे कमरे में भी यही स्थिति थी।

इन जगहों पर आपत्तिजनक सामान भी पड़ा था। उन्होंने हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया है। विधायक ने इस घटना के पीछे साजिश की आशंका भी जताई है। थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी दिबलर सिंह नेगी ने बताया कि विधायक की शिकायत की जांच की जा रही है।

विधायक के कमरे का निरीक्षण किया गया है और यहां से सभी वस्तुएं बरामद कर ली गई हैं। विधायक जिन्हें आपत्तिजनक चीजें बता रहें हैं वह बच्चों के डायपर हैं। विधिक कार्रवाई के लिए अधिकारियों से मंत्रणा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed