फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   objection on uttarakhand cm bahubali video

बाहुबली के अवतार में दिखे उत्तराखंड के सीएम रावत, हो गया विवाद

Fri, 03 Feb 2017 06:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Feb 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
objection on uttarakhand cm bahubali video
harish rawat

चुनावी सीजन में सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत के बाहुबली अवतार वाले वीडियो को लेकर विवाद हो गया है।

विज्ञापन


भाजपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी को लिखित शिकायत के जरिए वीडियो पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने
की मांग की है।

पार्टी ने सवाल उठाया है कि क्या उत्तराखंड इतना हल्का है कि मुख्यमंत्री उसे कंधे पर उठा रहे हैं?

बाहुबली के नायक के अवतार में दिख रहे रावत

objection on uttarakhand cm bahubali video
shyam jaju

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से फेसबुक, यूटयूब और व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में मुख्यमंत्री को चर्चित फिल्म बाहुबली के नायक के अवतार में दिखाया गया है।

करीब दो मिनट के इस वीडियो में भव्य काया वाले हरीश रावत अपने कंधों पर उत्तराखंड के नक्शे को उठा कर चल रहे हैं और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा उन्हें ताक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वीडियो में दिखाए गए

objection on uttarakhand cm bahubali video
narendra modi

साधु के अवतार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वीडियो में दिखाए गए हैं।

पृष्ठभूमि में बाहुबली फिल्म का गीत बज रहा है,‘कौन है वो कौन है वो, कहां से वो आया....’  इस वीडियो के अंत में कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की गई है।

भाजपा के चुनाव संपर्क कमेटी के संयोजक पुनीत मित्तल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी से शिकायत कर वीडियो पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की।

विज्ञापन

वीडियो बनाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग

objection on uttarakhand cm bahubali video
indira hridayesh

संयोजक पुनीत मित्तल ने अमर उजाला से कहा कि वीडियो से पार्टी को सख्त आपत्ति है।

इसमें चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गई हैं। प्रधानमंत्री के चित्र का इस्तेमाल जो प्रचार की होड़ में गिरावट की पराकाष्ठा है।

उन्होंने कहा आयोग से वीडियो बनाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed