{"_id":"5ada08764f1c1b87028b593a","slug":"nurse-suicide-attempt-due-to-medical-officer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PMS से परेशान नर्स ने खुद खा लीं मरीज को दी जाने वाली दवाइयां, हालत बिगड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PMS से परेशान नर्स ने खुद खा लीं मरीज को दी जाने वाली दवाइयां, हालत बिगड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 21 Apr 2018 07:19 AM IST
विज्ञापन
nurse suicide attempt
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार रात प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से हुए विवाद के बाद एक नर्स ने आत्महत्या का प्रयास किया। नर्स ने मिर्गी रोगी को दी जाने वाली दवाइयां खुद खा लीं। हालत बिगड़ने पर नर्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पर अभद्रता का आरोप लगा है। इसको लेकर स्टाफ और नर्स के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। परिजनों ने डीएम और एसपी से मामले की शिकायत की। डीएम ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पीएमएस और ड्यूटी पर तैनात नर्सों में विवाद हो गया
अस्पताल में बृहस्पतिवार रात डेढ़ बजे एक मरीज को सामान्य वार्ड में भर्ती करने को लेकर पीएमएस डॉ. एचएस खड़ायत और ड्यूटी पर तैनात नर्सों में विवाद हो गया। आरोप है कि पीएमएस ने कुछ स्टाफ नर्सों को बुरी तरह लताड़ लगा दी। इससे नर्स भड़क गईं और उनकी पीएमएस से खूब तकरार हुई।
विज्ञापन
पीएमएस के जाने के बाद तैश में आकर 29 वर्षीय एक नर्स मरीज को दी जाने वाली दवा खुद खा ली। कुछ देर बार उसकी हालत बिगड़ गई। इससे अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में नर्स को भर्ती कर दिया गया। इस बीच ड्यूटी पर तैनात स्टाफ पीएमएस के व्यवहार को लेकर भड़क गया। शुक्रवार सुबह उन्होंने पीएमएस खड़ायत का घेराव किया। पीएमएस के खेद जताने के बाद उनका गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
परिजनों की भी हुई पीएमएस से तकरार
डॉक्टर
इधर, पीड़ित नर्स के माता-पिता की खराब तबियत को देखते हुए उन्हें मामले की जानकारी देर से दी गई। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी होने पर पीड़ित नर्स के पिता एवं अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों की पीएमएस से तकरार हुई। परिजनों ने पीएमएस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उनको घटना का जिम्मेदार ठहराया। नाराज परिजनों और स्टाफ ने मौके पर हंगामा किया। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और स्टाफ को समझा-बुझाकर शांत किया।
पीड़ित नर्स के पिता का कहना है कि डीएम और एसपी से मामले की शिकायत कर दी है। उन्होंने पीएमएस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ध्यान सिंह का कहना है कि अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है।
मरीज के इलाज में कमी मिलने पर ड्यूटी पर तैनात नर्सों को टोका था। अभद्रता का आरोप बेबुनियाद है। इस घटना के बीच नर्स के आत्मघाती कदम उठाने पर खेद है।
- डॉ. एचएस खड़ायत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, पिथौरागढ़
मामले की शिकायत मिली है। इसकी मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। एसडीएम संतोष कुमार पांडे को जांच अधिकारी नामित किया है।
- सी.रविशंकर, डीएम, पिथौरागढ़