फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nurse strike in dehradun hospitals

नर्सों की हड़ताल, इंटर्न नहीं ढूंढ पाए नस

Thu, 19 Sep 2013 05:23 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 Sep 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
nurse strike in dehradun hospitals

हरिद्वार से आए डेंगू रोगी गंगा प्रसाद (60) को प्लेटलेट्स चढ़ाने में घंटों लग गए। रोगी को दोपहर को अस्पताल लाया गया। उसे प्लेटलेट्स चढ़नी थीं। नर्स स्टाफ दोपहर के बाद कार्य बहिष्कार पर था।

विज्ञापन


इंटर्न ड्रिप लगाने के लिए नस ही नहीं ढूंढ पाए। इसमें बहुत देर लग गई। बाद में डाक्टर की मदद से ड्रिप लग पाई। विभिन्न मांगों को लेकर नर्सों ने बुधवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। एक शिफ्ट में काम करने के बाद नर्स स्टाफ घर चला गया।
विज्ञापन


दिक्कत का सामना
वार्डों के मरीजों को नर्सों के न होने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रात को बेडिंग बदलने में दिक्कत होती है। इंटर्न मरीजों का बेड दुरुस्त करने से गुरेज करते हैं। मरीजों का कहना है कि रात को उन्हें इंजेक्शन समय से नहीं लग पाते हैं। इमरजेंसी में आने वाले रोगियों स्ट्रेचर नहीं मिले। परिजन अपने परिजनों को गोद में उठाकर अंदर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्स स्टाफ भी आंदोलन में शामिल

नर्सों ने सुबह की शिफ्ट का काम करने के बाद दून अस्पताल परिसर में बैठक की। उत्तराखंड नर्सेस एंड सर्विसेस एसोसिएशन की अध्यक्ष अंजना भौमिक ने कहा कि ड्यूटी पर लगाए गए संविदा नर्स स्टाफ को परेशान किया जा रहा है। अगर उन्हें परेशान किया गया तो संविदा नर्स स्टाफ को भी आंदोलन में शामिल कर लिया जाएगा। दून अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा आरएस असवाल ने बताया कि इंटर्न व्यवस्था संभाले हुए हैं। वह खुद रात को वार्डों का निरीक्षण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed