{"_id":"6a980c1a9f81a44d920d637a","slug":"nsui-protests-over-exam-result-irregularities-submits-memorandum-after-demonstration-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-135866-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: परीक्षा परिणामों की गड़बड़ियों पर भड़की एनएसयूआई, प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: परीक्षा परिणामों की गड़बड़ियों पर भड़की एनएसयूआई, प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन
Wed, 02 Sep 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अनुपस्थित दिखाने, आरएल और लंबित परिणामों को जल्द सुधारने की मांग
- सात सितंबर तक समाधान नहीं होने पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
विकासनगर। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने बुधवार को राजकीय महाविद्यालय देहरादून में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर गलत परिणामों में सुधार और लंबित परिणाम जल्द जारी करने की मांग की गई। एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि परीक्षा देने के बावजूद कई विद्यार्थियों को अनुपस्थित दर्शाया गया है जबकि कई परिणाम आरएल (रिजल्ट लेटर) में रखे गए हैं और कुछ परिणाम अब तक जारी नहीं हुए। इससे विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। ज्ञापन में गलत अनुपस्थिति सुधारने, आरएल परिणामों का शीघ्र निस्तारण, लंबित परिणाम जारी करने और विद्यार्थियों की समस्याओं के लिए सहायता केंद्र स्थापित करने की मांग की गई। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि सात सितंबर 2026 तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो एनएसयूआई आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में एनएसयूआई के कार्यकर्ता-पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।इस दौरान छात्र नेता अल्तमस, आशीष, बिलाल शेख, पायल आदि उपस्थित रहे।