फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nsui five student leaders Expelled after abvp wins in election

छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी से लगातार 12 वीं बार मुंह की खाने के बाद एनएसयूआई के पांच नेता निष्कासित

Tue, 11 Sep 2018 12:10 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Nsui five student leaders Expelled after abvp wins in election
NSUI - फोटो : file photo

डीएवी में लगातार 12वीं हार के साथ ही गढ़वाल विवि महासंघ चुनावों में मुंह की खाने के बाद एनएसयूआई ने पांच नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने इसका आदेश जारी किया।

विज्ञापन


खास बात यह है कि यह सभी छह कार्यकर्ता इन्हीं छात्रसंघ चुनावों में जीते हैं। संगठन का मानना है कि इन प्रत्याशियों ने संगठन हित के बजाए अपने हित में काम किया है। इसके अलावा छह वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए हाईकमान से सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


रविवार को आए नतीजों में एनएसयूआई को अध्यक्ष पद पर लगातार 12वीं हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि एनएसयूआई की विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रत्याशी अंजली चमोली ने 2578 वोट के साथ बड़ी जीत हासिल की। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि गढ़वाल विवि के छात्र महासंघ चुनाव में उनके प्रत्याशी विपिन फर्सवाण (राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर से विवि प्रतिनिधि) ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासंघ चुनाव में संगठन के विरोध में मतदान करने और संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर पांच विवि प्रतिनिधियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा छह वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए हाईकमान से सिफारिश की गई है।

इन्हें किया गया निष्कासित

Nsui five student leaders Expelled after abvp wins in election
dav

इन्हें किया गया निष्कासित
अंजली चमोली, विवि प्रतिनिधि, डीएवी कॉलेज देहरादून
दिनेश चौहान, विवि प्रतिनिधि, नरेंद्रनगर महाविद्यालय
शबनम राना, विवि प्रतिनिधि, राजकीय महाविद्यालय, पौखाल, टिहरी
विवि प्रतिनिधि, राजकीय महाविद्यालय, सतपुली
विवि प्रतिनिधि, राजकीय महाविद्यालय, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग

छह नेताओं के निष्कासन की सिफारिश
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव विकास नेगी, रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष मनीष चौहान, टिहरी के जिलाध्यक्ष विपिन रावत, यूथ कांग्रेस के पौड़ी जिलाध्यक्ष अमित राज, यूथ कांग्रेस नेता विपिन भट्ट और रितेश क्षेत्री के खिलाफ शीर्ष नेतृत्व को कार्रवाई की सिफारिश भेजी गई है।

कुछ लोगों ने खुद ही संगठन के विरोध में काम किया और अब अपनी हार का ठीकरा हमारे ऊपर फोड़ रहे हैं। हम इसकी शिकायत शीर्ष नेतृत्व से करेंगे। यह कार्रवाई सरासर गलत है। जो प्रत्याशी रिकॉर्ड वोटों से जीती है, उसे ही निष्कासित कर दिया गया।
- विनीत भट्ट, यूथ कांग्रेस नेता

मुझे आज ही पता चला कि मैं एनएसयूआई में प्रदेश महासचिव था। मैंने न तो इस पद पर कोई चुनाव जीता और न ही संगठन ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी। मैं एनएसयूआई का सामान्य कार्यकर्ता हूं। जिन लोगों ने महासंघ चुनाव में एबीवीपी को सपोर्ट किया, वही अब हमारे खिलाफ कार्रवाई करा रहे हैं।
- विकास नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed