{"_id":"bd079e31c6ee96ad3210b99259f9f94d","slug":"nri-s-buying-property-in-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरते रुपये की 'कीमत' वसूलने दून आएंगे एनआरआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरते रुपये की 'कीमत' वसूलने दून आएंगे एनआरआई
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 23 Aug 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में रुपये की गिरावट का एक अच्छा पहलू भी देखने को मिला है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए देहरादून एनआरआई के लिए प्रमुख्ा बाजार बन गया है।
विज्ञापन
एसोचैम के सर्वे में यह बात उजागर हुई है। संस्था ने कुल 1260 रीयल एस्टेट डेवलपर्स पर किए गए सर्वे के बाद यह नतीजा निकाला है। इसकी मानें तो बंगलूरू, चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद के बाद देहरादून में प्रापर्टी खरीदने में एनआरआई सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
एसोचैम के महासचिव डीएस रावत के अनुसार यहां प्रॉपर्टी खरीदने को वह निवेश के लिहाज से भी बेहतर समझ रहे हैं। रुपये की गिरती कीमतों के बीच प्रॉपर्टी खरीदना उन्हें बेहतर चांस लग रहा है।
विज्ञापन
आलम यह है कि इन शहरों की पसंदगी ने दिल्ली-एनसीआर जैसे क्षेत्र को भी पीछे छोड़ दिया है। सर्वाधिक कॉल्स यहां सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, यूके, दुबई आदि से प्राप्त हो रही हैं। यह सर्वे चंडीगढ़, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे आदि समेत कई शहरों में किया गया।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें