फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NRC very Important for Uttarakhand to touch with international Borders said CM Trivendra Singh Rawat

अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे उत्तराखंड के लिए एनआरसी बेहद अहम: सीएम त्रिवेंद्र

Fri, 22 Nov 2019 09:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Nov 2019 09:04 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने कहा, वर्षों से उठ रहे सवाल का जवाब मिल जाएगा

विज्ञापन
NRC very Important for Uttarakhand to touch with international Borders said CM Trivendra Singh Rawat
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे होने के कारण उत्तराखंड के लिए एनआरसी अहम है। असम के बाद अब पूरे देश में एनआरसी लागू किए जाने के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की घोषणा का उन्होंने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि घुसपैठ के लिहाज से उत्तराखंड हमेशा से ही संवेदनशील रहा है। इसलिए काफी पहले से एनआरसी लागू करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि केंद्र सरकार पूरे देश में एनआरसी लागू करने के फैसले को वे किस तरह से देखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में यह पहले ही से ही विचाराधीन था। केंद्र सरकार की पहल का उन्होंने समर्थन किया और इसे अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि घुसपैठ एक बड़ी समस्या है।
विज्ञापन


एनआरसी के लागू होने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एक बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। वर्षों से इस बारे में सुनते आ रहे हैं। एक स्थाई सवाल खड़ा हो गया है। अब उसका भी जवाब मिल जाएगा। जहां तक उत्तराखंड का सवाल है तो यह अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगा हुआ राज्य है। इस लिहाज से एनआरसी ज्यादा महत्व रखता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

नड्डा पहले ही दे गए थे संकेत, भाजपा करेगी तैयारी

संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूरे देश में एनआरसी लागू करने के संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश प्रदेश सरकार और संगठन नेतृत्व को संकेत दे गए थे।

इतना ही नहीं पार्टी पदाधिकारियों सांसदों, विधायकों, मंत्रियों के साथ हुई बैठक में बाकायदा यह बताया गया था कि एनआरसी लागू होने पर भाजपा के कार्यकर्ता हिंदू, बौद्ध, जैन, सिख, ईसाई, पारसी शरणार्थियों के नाम नागरिकता रजिस्टर में दर्ज कराने में सहयोग देंगे। इसके लिए प्रदेश संगठन को अभी से कार्ययोजना बनाने को भी कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed