{"_id":"10d65f72ef225fc191d7a9e6e095b064","slug":"now-your-pension-status-through-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक क्लिक पर जानिए पेंशन का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक क्लिक पर जानिए पेंशन का हाल
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Oct 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े चार लाख पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी है। पेंशन से जुडे़ हर सवाल का जवाब उन्हें अब बस एक क्लिक करते ही मिल जाएगा।
विज्ञापन
मोबाइल पर एसएमएस
पेंशन के संबंध में जानकारी का एसएमएस मोबाइल पर भी आ जाएगा। यह मुमकिन होगा समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट के जरिए। यह वेबसाइट तैयार हो चुकी है और विभाग इसी महीने यह सुविधा शुरू कर देगा।
समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र राकेश ने बताया कि पेंशन धारकों की समस्या को देखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है। पेंशनधारकों को बहुत सी जानकारियों के लिए परेशान होना पड़ता था। इस सिस्टम में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा, विकलांग पेंशन आदि का ब्योरा उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
अन्य सूचनाएं भी उपलब्ध
वेबसाइट हर महीने अपडेट होगी। इसके अलावा पेंशनधारकों से संबंधित अन्य सूचनाएं भी साइट पर उपलब्ध होंगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वेबसाइट बनकर तैयार हो गई है। दस-पंद्रह दिन के अंदर इसकी कमियों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
वेबसाइट को उच्चीकृत करने की कोशिश की जा रही है जिससे लोड बढ़ने पर वेबसाइट हैंग न हो। इसके साथ ही मैसेजिंग सिस्टम भी इसमें डाला जा रहा है। यानी पेंशन का ब्योरा एसएमएस के जरिए भी प्राप्त किया जा सकेगा।
खाते में जा रही पेंशन
विधवा, विकलांग और वृद्धावस्था पेंशन सीधे लाभार्थी के खातों में जमा की जा रही है। निदेशक समाज कल्याण विनोद कुमार ध्यानी ने बताया कि 92 फीसदी लाभार्थी इस सुविधा को लाभ उठा रहे हैं।
आठ फीसदी लाभार्थी रह गए हैं, उनके भी खाते खुलवा दिए जाएंगे। आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पेंशनधारकों की दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...