फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now through the notification, you will get information about the development work of Gram Panchayat

अब नोटिफिकेशन के जरिये मिलेगी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की जानकारी

Thu, 23 Jan 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Now through the notification, you will get information about the development work of Gram Panchayat
डाकपत्थर में नोटिफिकेशन सिस्टम का शुभारंभ करते विधायक मुन्ना सिंह चौहान, प्रधान मंजू देवी व अन्? - फोटो : VIKAS NAGAR
डाकपत्थर ग्राम पंचायत में रहने वाले लोगों को अब एक मिस कॉल पर ग्राम पंचायत से जुड़े विकास कार्यों की जानकारी मिल जाएगी। यही नहीं, भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी लोगों को सीधे मोबाइल पर मिल सकेगी। इसके लिए ग्राम पंचायत में रहने वाले युवा दीपक मलिक ने एक स्मार्ट नोटिफिकेशन सिस्टम बनाया है, जिसके तहत ग्राम पंचायत की जानकारी हासिल करने वाले यूजर्स को 078220990911 नंबर पर मिस कॉल देनी होगी।
विज्ञापन

बीटेक (आईटी) पास दीपक मलिक (35) ने ग्राम पंचायत को यह नोटिफिकेशन सिस्टम निशुल्क उपलब्ध कराया है। दीपक ग्राम पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में साकार होता देखना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि सिस्टम के लॉन्च होने के बाद ग्राम पंचायत और आम नागरिकों के बीच एक आपसी सामंजस्य बनेगा। लोगों को एक महीने के कार्यों की रिपोर्ट एक मिस कॉल पर उपलब्ध होगी। इस सिस्टम के जरिए आपातकालीन समय में आम नागरिकों तक सीधे सूचना पहुंचाई जा सकेगी।
विज्ञापन

====================
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया शुभारंभ
बुधवार को विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने इस नोटिफिकेशन सिस्टम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तराखंड में डाकपत्थर पहली ऐसी ग्राम पंचायत होगी जो हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल करने में सबसे आगे हैं। पूर्व प्रधान सुबोध गोयल के कार्यकाल के दौरान सबसे पहले डाकपत्थर ग्राम पंचायत ही डिजिटल ग्राम पंचायत हुई थी। वहीं, अब यह ग्राम पंचायत नोटिफिकेशन के जरिए लोगों तक सूचना पहुंचाने वाली पहली ग्राम पंचायत बन गई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल होने के बाद लोगों को सीधे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी मिल जाएगी इस मौके पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, नीरज चौहान, ऋषि वर्मा, मुकेश वर्मा, काशीराम, रेनू बलोदी, सुनीता गुलेरिया, रविंद्र, सरोज गांधी, मनीष चतुर्वेदी, सुरेंद्र चौहान, हरीश कंडवाल, मधुसूदन कौशिक, गोपाल गोयल, पूरन सिंह, आडी त्यागी, जयपाल चौहान, राकेश शर्मा, आरएस चौहान, जीबी पंत, अनिल अग्रवाल, रमेश सरदार, सरवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed