फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now the two-year-old boy who pays the full fare in traveling UMRAh

अब उमरा करने वाले दो साल के बच्चे का लगेगा पूरा किराया

Mon, 16 Sep 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Now the two-year-old boy who pays the full fare in traveling UMRAh
देहरादून। हज यात्रा के बाद अब उमरा के नियमों में भी बदलाव हो गया है। दो साल से अधिक उम्र के बच्चों को साथ ले जाने पर उनका पूरा खर्च देना होगा। इसके अलावा अगर उमरा बुक कराने के बाद बुकिंग रद्द कराई तो पैसा भी वापस नहीं मिलेगा। ऐसा सऊदी अरब सरकार की ओर से नियमों के बदलाव के कारण हुआ है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के अनुसार उमरा करने वाले लोग अगर दो साल से कम उम्र के बच्चे को साथ ले जाते हैं तो उसका किराया नहीं लगेगा। दो साल या इससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए अब बड़ों के बराबर पूरा पैकेज लेना होगा। अभी तक दो साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए केवल वीजा और एयर टिकट की राशि लगती थी। हम्जा टूर एंड ट्रैवल के मालिक हाजी इशराक ने बताया कि उमरा की जो बुकिंग पहले आधे पैसे में भी हो जाती थी, वह अब पूरा भुगतान करने के बाद ही हो पाएगी। अगर कोई यात्री अपनी बुकिंग कैंसल कराता है तो उसे रकम वापस नहीं मिलेगी। पहले वीजा का चार्ज करीब तीन हजार रुपये होता था जो कि अब नौ हजार रुपये हो गया है। आपको बता दें कि उमरा भी हज यात्रा की तरह ही है, जिसकी अवधि हज से कम होती है। इसका खर्च भी हज यात्रा से कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed